फेसबुक पर करते हैं उल्टे-सीधे पोस्ट तो सावधान, कंपनी घर आकर करेगी पड़ताल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 08 Apr 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
Facebook conduct physical verification in India for a political post
Facebook conduct physical verification

    आप में से अधिकतर लोगों के फेसबुक अकाउंट्स होंगे। ऐसे में आप तमाम तरह के पोस्ट लाइक करते होंगे, कई बार आप कॉमेंट भी करते होंगे और कई बार आप कुछ पोस्ट भी करते होंगे। लोकसभा चुनाव सिर पर है। ऐसे में कई लोग फेसबुक पर राजनीतिक पोस्ट भी कर रहे हैं लेकिन यदि आप भी ऐसा कर रहे हैं तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि आपके द्वारा की गई पोस्ट की जांच के लिए फेसबुक आपके घर तक जा सकता है।

    भाजपा का घोषणापत्र जारी
    भाजपा का घोषणापत्र जारी - फोटो : ANI

    दरअसल फेसबुक पर भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर काफी दबाव है। ऐसे में फेसबुक भी कोशिश कर रहा है कि चुनाव के दौरान उसके प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल ना हो। इसी कड़ी में फेसबुक ने घर जाकर फेसबुक पोस्ट की जांच शुरू कर दी है। नई दिल्ली के रहने वाले एक शख्स के घर फेसबुक की टीम जांच के लिए पहुंच भी चुकी है।

    फेसबुक
    फेसबुक - फोटो : pexels.com

    एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक पर राजनीतिक पोस्ट करने के बाद दिल्ली के रहने वाले शख्स के घर फेसबुक के दो अधिकारी जांच के लिए गए थे। दरअसल फेसबुक लोगों के घर जाकर चेक कर रही है कि आपकी टाइमलाइन पर जो पोस्ट हुआ है वह आपने ही किया है या नहीं। घर पहुंचने के बाद फेसबुक की टीम लोगों से पहचान पत्र भी मांग रही है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें