व्हाट्सऐप हुआ स्मार्ट, लॉन्च हुए ये दो दमदार फीचर्स

अब पहले से भी ज्यादा स्मार्ट हो गया है। वैसे तो व्हाट्सऐप आए दिन नए-नए फीचर जारी करता है लेकिन इस बार व्हाट्सऐप में बड़ा ही खास और शानदार फीचर आया है। नए अपडेट के बाद अब आप वीडियो कॉलिंग के समय भी चैटिंग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः HTC का स्मार्टफोन बिजनेस खरीद सकता है गूगल
दरअसल व्हाट्सऐप ने पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर जारी किया है। यानी अब आप व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉलिंग के साथ-साथ फोन में कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं। जैसे-चैटिंग, मैसेजिंग या फिर कुछ। इसके अलावा आप वीडियो कॉलिंग वाली विंडो की साइज भी तय कर सकते हैं। बता दें कि यह फीचर एंड्रॉयड के लिए पहले से ही था लेकिन आईओएस यूजर्स के लिए भी जारी हुआ है।
वीडियो के अलावा टेक्स्ट में भी स्टेटस करें अपडेट

अब दूसरे फीचर की बात करें तो अब आप स्टेटस को सिर्फ टेक्स्ट से भी अपडेट कर सकते हैं। इससे पहले स्टेटस में वीडियो और फोटो लगाए जाते थे। इसके अलावा टेक्स्ट का बैकग्राउंड कलर भी आप फेसबुक स्टेटस की तरह चेंज कर सकेंगे। टेक्स्ट वाला स्टेटस 24 घंटे बाद खुद ही गायब हो जाएगा। इस फीचर की बीटा टेस्टिंग पहले से ही हो रही थी।