सैमसंग ने डुअल कैमरे के साथ लॉन्च किया गैलेक्सी सी8

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 08 Sep 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy C8 launched in China with dual camera setup
samsung galaxy c8

    सैमसंग ने चीन में अपना एक नया स्मार्टफोन गैलेक्सी सी8 स्मार्टफोन लॉन्च किया है, हालांकि इस फोन की कीमत और अन्य देशों में लॉन्चिंग का अभी खुलासा नहीं हुआ है। सैमसंग ने चीन में अपने आधिकारिक वेबसाइट पर फोन को लिस्ट कर दिया है।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp के ये 5 ट्रिक्स कोई 'महारथी' ही जानता होगा

    सैमसंग गैलेक्सी सी8 की स्पेसिफिकेशन

    samsung galaxy c8
    samsung galaxy c8

    इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी ने फोन में यूज हुए प्रोसेसर की जानकारी शेयर नहीं की है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकग्निशन दिए गए हैं।

    विज्ञापन

    अब कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। फ्रंट कैमरे के साथ भी फ्लैश लाइट है। इसके अलावा फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीए, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और 3000 एमएएच की बैटरी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें