ऐसे कर सकते हैं किसी को भी ट्रैक, जानें WhatsApp के ऐसे ही 5 ट्रिक्स
वैसे तो व्हाट्सऐप आप अच्छी तरह से चला रहे होंगे। यह भी हो सकता है कि व्हाट्सऐप के सारे फीचर्स भी आपको पता हों लेकिन आज हम जो व्हाट्सऐप के 5 ट्रिक्स आपको बताने जा रहे हैं उन्हें व्हाट्सऐप का मास्टरमाइंड ही जानता होगा। तो आइए जानते हैं इन ट्रिक्स को।
ये भी पढ़ेंः जियो फोन कर चुके हैं बुक तो इस नंबर पर कॉल करके जानें स्टेटस

व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने वाले दोस्त की लोकेशन
व्हाट्सऐप में किसी दोस्त की लोकेशन पता करना अपने आप में एक मुश्किल काम है, लेकिन अगर लोकेशन जानना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने फोन में Mspy App डाउनलोड करें। यह आपको प्ले स्टोर पर नहीं मिलेगा। इसे आपwww.mspy.comसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः सबसे पहले चाहिए व्हाट्सऐप के नए फीचर्स तो अभी करें यह काम

अब जिस दोस्त का लोकेशन ट्रैक करना चाहते हैं उसके फोन में इस ऐप को चुपके से डाल दें और इसके आइकन को हाइड कर दें। इसके जरिए आप व्हाट्सऐप, इंटरनेट हिस्ट्री, फेसुबक, ट्विटर, गूगल, इंस्टाग्राम इत्यादि पर नजर रख सकते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो आपके हाथ में आपके दोस्त के फोन का कंट्रोल होगा। हालांकि यह एक पेड ऐप है।