WhatsApp: व्हाट्सएप बनने जा रहा स्नैपचैट, आ रहे हैं कई सारे फिल्टर और इफेक्ट्स
WhatsApp में नए अपडेट के बाद कई सारे कैमरा इफेक्ट्स मिलेंगे। इसके अलावा कई सारे फिल्टर्स भी मिलेंगे। साथ ही बैकग्राउंड के लिए भी कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। यूजर्स के फेस के लिए भी कई सारे इफेक्ट्स और फिल्टर मिलेंगे।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp धीरे-धीरे स्नैपचैट बनने जा रहा है। WhatsApp पिछले कुछ महीने से ऐसे फीचर्स पेश कर रहा है जो कि स्नैपचैट की तरह ही हैं और अब कंपनी एक साथ कई सारे नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रही है जो कि पूरी तरह से स्नैपचैट जैसे ही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी WhatsApp में कैमरा इफेक्ट देने की तैयारी कर रही है और इसकी टेस्टिंग भी चल रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp में नए अपडेट के बाद कई सारे कैमरा इफेक्ट्स मिलेंगे। इसके अलावा कई सारे फिल्टर्स भी मिलेंगे। साथ ही बैकग्राउंड के लिए भी कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। यूजर्स के फेस के लिए भी कई सारे इफेक्ट्स और फिल्टर मिलेंगे। ये सभी फीचर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान मिलेंगे।
WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर Android के लिए WhatsApp बीटा वर्ज़न 2.24.22.10 में देखा गया है, जो वर्तमान में Play Store पर उपलब्ध है। बताया जा रहा है कि यह फीचर बीटा वर्जन में दिख रहा है, लेकिन फिलहाल यह केवल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ही उपलब्ध है।
- Air Pollution: एक गलती और पैसा बर्बाद, एयर प्यूरीफायर खरीदते समय इन बातों को जरूर चेक करें
- कोई दूसरा तो नहीं कर रहा आपके सिम का इस्तेमाल?
- Diwali 2024: सफाई के लिए खरीदने वाले हैं वैक्यूम क्लीनर? जानें रोबोट या हैंडहेल्ड, कौन होता है बेस्ट
- Satellite Internet: क्या है सैटेलाइट इंटरनेट और कैसे करता है काम, क्या हैं इसके फायदे और नुकसान