Diwali 2024: सफाई के लिए खरीदने वाले हैं वैक्यूम क्लीनर? जानें रोबोट या हैंडहेल्ड, कौन होता है बेस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Oct 2024 02:45 PM IST
सार

पहले के मुकाबले अब घरों की साफ-सफाई का तरीका बदल गया है। घरों की सफाई के लिए भी अब हाईटेक गैजेट बाजार में आ चुके हैं। शहरों से गांव तक में अब वैक्यूम क्लिनर (vacuum cleaner) का खूब इस्तेमाल हो रहा है। वैक्यूम क्लिनर आज बहुत ही आम हो गए हैं।

Diwali special Robot Vacuum Cleaners vs Handheld Vacuum Cleaners Which Is Best
Robot Vacuum Cleaners vs Handheld Vacuum Cleaners - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    दीपावली की तैयारी जोरो पर है। दिवाली का पता तब से ही चलने लगता है जब लोग अपने घरों की कायदे से सफाई करने लगते हैं। आप भी दिवाली में अपने घर की सफाई करने की प्लानिंग कर रहे होंगे। पहले के मुकाबले अब घरों की साफ-सफाई का तरीका बदल गया है। घरों की सफाई के लिए भी अब हाईटेक गैजेट बाजार में आ चुके हैं। शहरों से गांव तक में अब वैक्यूम क्लिनर (vacuum cleaner) का खूब इस्तेमाल हो रहा है। वैक्यूम क्लिनर आज बहुत ही आम हो गए हैं। लोग अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से वैक्यूम क्लीनर खरीदते हैं लेकिन जब बात बेस्ट वैक्यूम क्लीनर की होती है तो हम तय नहीं कर पाते हैं कि रोबोट वैक्यूम क्लीनर खरीदना चाहिए या हैंडहेल्ड (हाथ से इस्तेमाल करने वाला) वैक्यूम क्लीनर? आइए जानते हैं...

    इन दोनों में बड़ा अंतर इस्तेमाल के तरीके को लेकर है। रोबोट क्लिनर ऑटोमैटिक होता है, जबकि हैंडहेल्ड क्लीनर को हाथ से पकड़कर इस्तेमाल करना होता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि रोबोट वैक्यूम क्लीनर को इस्तेमाल करना आसान है, लेकिन सफाई के मामले में हैंडहेल्ड बेहतर है, क्योंकि इसकी मदद से आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोने-कोने की सफाई कर सकते हैं। रोबोट क्लिनर के साथ एक बड़ा नुकसान यह है कि इससे आप सभी जगहों की सफाई नहीं कर सकते।

    रोबोट क्लीनर के भी अपने फायदे हैं। बड़ा फायदा यह है कि इसे आपको खुद ऑपरेट करने की जरूरत नहीं है। इन्हें फोन, वॉयस कमांड के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है। रोबोट क्लीनर में वाई-फाई का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें लोकेशन के जरिए भी मैपिंग होती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें