Air Pollution: एक गलती और पैसा बर्बाद, एयर प्यूरीफायर खरीदते समय इन बातों को जरूर चेक करें
सार
आप में से भी कई लोग एयर प्यूरीफायर खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एयर प्यूरीफायर खरीदते समय किन-किन चीजों को चेक करना चाहिए। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

विस्तार
देश की राजधानी नई दिल्ली में वायु प्रदूषण से हालत खराब है। हर दिन प्रदूषण बढ़ ही रहा है। किसी को कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है। दिवाली के समय तक यह जानलेवा स्तर पर पहुंच जाता है। वायु प्रदूषण से बचने के लिए मेट्रो शहरों में लोग एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते हैं। आप में से भी कई लोग एयर प्यूरीफायर खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एयर प्यूरीफायर खरीदते समय किन-किन चीजों को चेक करना चाहिए। आइए जानते हैं...
- HEPA फिल्टर:यह उच्च-गुणवत्ता वाला फिल्टर होता है, जो 99.97% तक छोटे कणों (0.3 माइक्रॉन तक) को हटाने में सक्षम होता है। खासकर, यह धूल, पराग, धुआं और अन्य छोटे प्रदूषकों को हटाने में कारगर होता है।
- कार्बन फिल्टर:यह फिल्टर वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों (VOCs), गैसों, और गंधों को हटाने में मदद करता है। इसे विशेष रूप से तब देखना चाहिए जब आपको रसोई, धूम्रपान या केमिकल गैसों से बचाव की आवश्यकता हो।
- एरिया के लिए परफेक्ट:एयर प्यूरीफायर का चयन करते समय यह ध्यान दें कि वह आपके कमरे के आकार के हिसाब से उपयुक्त हो। इसके लिए CADR (Clean Air Delivery Rate) को देखें, जो बताता है कि एयर प्यूरीफायर कितनी जल्दी और कितनी जगह में वायु को साफ कर सकता है। बड़े कमरे के लिए उच्च CADR रेटिंग वाले प्यूरीफायर की जरूरत होगी।
- नॉइस लेवल (शोर का स्तर):एयर प्यूरीफायर की आवाज का स्तर भी महत्त्वपूर्ण है, खासकर अगर आप इसे सोने के समय उपयोग कर रहे हैं। 35-50 डेसिबल के बीच का शोर स्तर सामान्य रूप से शांत माना जाता है।
और पढ़ें...
- कोई दूसरा तो नहीं कर रहा आपके सिम का इस्तेमाल?
- Diwali 2024: सफाई के लिए खरीदने वाले हैं वैक्यूम क्लीनर? जानें रोबोट या हैंडहेल्ड, कौन होता है बेस्ट
- Satellite Internet: क्या है सैटेलाइट इंटरनेट और कैसे करता है काम, क्या हैं इसके फायदे और नुकसान
- Festive Sale: सबसे मजबूत स्मार्टफोन्स की तलाश होगी खत्म, OPPO India दे रहा शानदार ऑफर और 10 लाख जीतने का मौका