बदलने वाला है आपका WhatsApp, देखें नए लुक की एक झलक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 12 Feb 2019 03:08 PM IST
WhatsApp beta for Android 2.19.45 Redesigned Settings layout
whatsapp

    इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द ही अपना मेकओवर करने वाला है। नए अपडेट के बाद फेसबुक के स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप आपको बदला-बदला नजर आएगा। व्हाट्सऐप नए लुक को लेकर बीटा टेस्टिंग भी कर रहा है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सऐप की डिजाइन में आपको कई सारे बदलाव नजर आएंगे। व्हाट्सऐप का नया लुक आप यहां भी देख सकते हैं।

    वैसे व्हाट्सऐप के नए लुक को देखने के लिए आपको ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा। सेटिंग्स को ओपन करने पर आपको दिखेगा कि Account, Chats, Notification, Payments, Data & Storage, Invite a friend को लोगो या थंबनेल के साथ अपडेट किया गया है।

    कुल मिलाकर कहें तो व्हाट्सऐप का नया अपडेट पूरी तरह से डिजाइन पर फोकस किया गया है, क्योंकि सेटिंग्स के लुक के अलावा कंपनी ने चैट, वॉलपेपर, चैट हिस्ट्री और हेल्प का भी लोगो बदला है। दरअसल पहले इनके साथ लोगो था ही नहीं।

    बदलने वाला है आपका WhatsApp, देखें नए लुक की एक झलक

    गौरतलब है कि व्हाट्सऐप ने हाल ही में आईफोन यूजर्स के व्हाट्सऐप ऑथेंटिकेशन के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट फीचर पेश किया है। दूसरे शब्दों में कहें तो आईफोन यूजर्स व्हाट्सऐप को फेस और फिंगरप्रिंट सेंसर के इस्तेमाल से अनलॉक कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें