Valentine Day: 'रोमांस फ्रॉड' से रहें सतर्क, प्यार की तलाश में खाली हो सकता है बैंक खाता
विज्ञापन

रोमांस और प्यार का सप्ताह यानि वैलेटाइन सप्ताह चल रहा है। प्रेमी जोड़े अपने-अपने वैलेंटाइन की तलाश में हैं। इस वैलेंटाइन डेज में गिफ्ट का बाजार काफी गर्म रहता है, यह बात आप भी जानते हैं लेकिन आज हम आपको वह बात बताएंगे जो आप नहीं जानते हैं। अभी तक आप सिम कार्ड फ्रॉड, एटीएम फ्रॉड जैसे फ्रॉड के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम रोमांस फ्रॉड के बारे में बताएंगे।

आपको भले ही यकीन नहीं होगा लेकिन यही सच है कि ब्रिटेन में रोमांस फ्रॉड का कारोबार 450 करोड़ का पहुंच गया है और इस आंकड़े को ब्रिटेन पुलिस ने ही जारी किया है। अब सवाल यह है कि आखिर यह रोमांस फ्रॉड होता क्या है। आइए जानते हैं।

दरअसल रोमांस फ्रॉड कोई और फ्रॉड नहीं बल्कि वैलेंटाइन पर प्यार की तलाश में जुटे युवाओं और युवतियों को डेटिंग या सोशल साइट्स के जरिए फंसाना और पैसे ऐंठना है।
विज्ञापन