भारत में लॉन्च हुआ यह फ्लिप फीचर फोन, कीमत सिर्फ 1,699 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 12 Feb 2019 01:23 PM IST
Jivi Mobiles launches stylish flip design feature phone Flip6
Jivi Mobiles

    वैसे भारतीय मोबाइल बाजार अब पूरी तरह से स्मार्टफोन के हवाले हो चुका है, लेकिन नोकिया, जियो और लावा जैसी कुछ कंपनियां 4जी फीचर फोन भी पेश कर रही हैं और इसी बीच यदि आप किसी स्टाइलिश फीचर फोन की तलाश में हैं तो आपके लिए मोबाइल फोन ब्रांड जीवी मोबाइल्स ने एक स्टाइलिश फीचर फोन पेश किया है। जीवी के इस फ्लिप फोन का नाम Flip 6 है। इस फोन के साथ 1 साल की वारंटी के साथ 111 दिनों की फोन और स्क्रीन रिप्लेसमेंट सुविधा भी दे रही है।

    ये भी पढ़ेंः Vodafone ने पेश किया 351 रुपये का नया प्लान, जानें खासियत

    जीवी फ्लिप 6 की स्पेसिफिकेशन

    फ्लिप 6 में 2.4 इंच की डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में आपको फ्लैश लाइट के साथ वीजीए कैमरा भी दिया गया है। इस फोन में 3.5 एमएम का ऑडियो जैक, 1200 एमएएच बैटरी, ब्लूटूथ, टार्च लाइट, एफएम रेडियो (एमपी 3 / एमपी 3 प्लेयर) जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा फोन में कॉल रिकॉर्ड करने के लिए एक ऑटो कॉल रिकॉर्डर की सुविधा है। फोन में मोबाइल ट्रैकर भी है।

    ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy M20 Review: सैमसंग का सबसे बेहतरीन बजट स्मार्टफोन

    यह फोन 128 जीबी तक एक्सपेंडेबल मेमोरी को सपोर्ट करता है। फोन में 32 एमबी रैम है और डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है जो कि 2जी नेटवर्क के सपोर्ट के साथ आता है, हालांकि यह बात समझ से बाहर है कि 4जी के जमाने में 2जी फीचर फोन लॉन्च करने का क्या मतलब है। इसका जवाब जीवी मोबाइल्स ही देगी। फोन में GPS का भी सपोर्ट नहीं है। इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट से 1,699 रुपये में हो रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें