TikTok: टिकटॉक ने लॉन्च किया नया एआई फीचर, फोटोज से अपने आप बन जाएंगे वीडियोज
TikTok ने एक न्यूजरूम पोस्ट के जरिए इस फीचर की घोषणा की। यह किसी भी फोटो को छोटा वीडियो बनाने वाला पहला AI टूल है, जो किसी प्रमुख वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हुआ है। Instagram, X (Twitter) और Snapchat जैसे प्लेटफॉर्म पर इस तरह की AI वीडियो जनरेशन टेक्नोलॉजी अब तक नहीं दी गई है।

विस्तार
TikTok ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम AI Alive है। यह टूल किसी भी इमेज को एनिमेटेड वीडियो में बदल सकता है। फिलहाल यह फीचर केवल TikTok Stories में इस्तेमाल किया जा सकता है, सीधे TikTok Feed में नहीं।
TikTok ने एक न्यूजरूम पोस्ट के जरिए इस फीचर की घोषणा की। यह किसी भी फोटो को छोटा वीडियो बनाने वाला पहला AI टूल है, जो किसी प्रमुख वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हुआ है। Instagram, X (Twitter) और Snapchat जैसे प्लेटफॉर्म पर इस तरह की AI वीडियो जनरेशन टेक्नोलॉजी अब तक नहीं दी गई है।
TikTok एप में जाएं, और Inbox पेज या Profile पेज के ऊपर नीले + आइकन पर टैप करें। अपनी Story Album से कोई एक इमेज चुनें। AI Alive आइकन आपको फोटो एडिट पेज के दाईं ओर टूलबार में मिलेगा (दूसरे नंबर पर)। उस आइकन पर टैप करें और सामने आए विंडो में टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालें, जैसे आप चाहें कि फोटो कैसे एनिमेट हो।
- Siri विवाद: Apple दे रहा है 8,500 रुपये तक का मुआवजा, कैसे करें दावा
- Alert: गूगल क्रोम ब्राउजर इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान, सरकारी एजेंसी ने जारी की चेतावनी
- Find My Device: गूगल ने बदला फाइंड माय डिवाइस का नाम, अब मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी
- OPPO K13: लैग किलर परफॉरमेंस, सुपर फास्ट चार्जिंग से लैस OverPowered फोन