Siri विवाद: Apple दे रहा है 8,500 रुपये तक का मुआवजा, कैसे करें दावा
Apple ने इन आरोपों से इनकार किया है, लेकिन बिना मुकदमा लड़े समझौता करने का फैसला किया है। कंपनी का दावा है कि Siri हमेशा से यूजर्स की प्राइवेसी का ध्यान रखती है और उसने कभी भी रिकॉर्डिंग्स को बेचने या मार्केटिंग के लिए इस्तेमाल नहीं किया।

विस्तार
Apple को अपनी वॉइस असिस्टेंट सेवा Siri को लेकर अमेरिका में दर्ज एक मुकदमे में समझौता करना पड़ा है। कंपनी पर आरोप था कि Siri बिना अनुमति के यूजर्स की निजी बातचीत रिकॉर्ड करती थी। इस मामले में Apple अब करीब 790 करोड़ ($95 मिलियन) का सेटलमेंट करने को राजी हो गया है। योग्य यूजर्स को 8,500 रुपये ($100) तक मुआवजा मिल सकता है।
यह केस 2019 में दर्ज किया गया था। आरोप था कि Siri कई बार बिना कमांड के खुद-ब-खुद एक्टिव हो जाती थी और यूजर्स की निजी बातचीत रिकॉर्ड कर लेती थी। इनमें कुछ रिकॉर्डिंग्स में स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी और निजी चर्चाएं भी शामिल थीं, जिन्हें कथित तौर पर बाहरी कॉन्ट्रैक्टर्स को भेजा गया था।
Apple ने इन आरोपों से इनकार किया है, लेकिन बिना मुकदमा लड़े समझौता करने का फैसला किया है। कंपनी का दावा है कि Siri हमेशा से यूजर्स की प्राइवेसी का ध्यान रखती है और उसने कभी भी रिकॉर्डिंग्स को बेचने या मार्केटिंग के लिए इस्तेमाल नहीं किया।
- Alert: गूगल क्रोम ब्राउजर इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान, सरकारी एजेंसी ने जारी की चेतावनी
- Find My Device: गूगल ने बदला फाइंड माय डिवाइस का नाम, अब मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी
- Bluetooth 6.1: ब्लूटूथ 6.1 हुआ लॉन्च, मिलेगी बेहतर प्राइवेसी और कनेक्टिविटी
- OPPO K13: लैग किलर परफॉरमेंस, सुपर फास्ट चार्जिंग से लैस OverPowered फोन