PUBG Mobile: भारत में शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, डाउनलोड लिंक हुआ लाइव

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 21 Nov 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
PUBG Mobile India pre registrations starts download option also live on official website
Pubg mobile India - फोटो : Amar Ujala

    PUBG Mobile गेम के लिए जबरा फैन के लिए खुशखबरी है। PUBG Mobile ने भारतीय यूजर्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने भारतीय वेबसाइट पर PUBG Mobile के लिए डाउनलोड लिंक भी लाइव कर दिया है, हालांकि फिलहाल कोई भी डाउनलोड लिंक फिलहाल काम नहीं कर रहा है।

    गूगल प्ले-स्टोर वाले लिंक पर क्लिक करने पर PUBG Mobile इंडिया के फेसबुक पेज पर रिडाइरेक्शन हो रहा है। PUBG Mobile के लिए भारत में कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन लाइव भी हो गया है जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए है। वापसी के बाद पबजी मोबाइल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन

    भारतीय बाजार के लिए पबजी मोबाइल का स्पेशल वर्जन लॉन्च होगा। पबजी ने भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने का भी एलान किया है। कंपनी ने प्रेस रिलीज में कहा है कि उसकी पैरेंट कंपनी Krafton Inc भारत में 100 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी। यह निवेश भारत में गेम्स, ई स्पोर्ट्स, इंटरटेनमेंट और आईटी इंडस्ट्रीज के लिए है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पबजी ने भारतीय बाजार में वापसी के लिए चाइनीज कंपनी टैंसेंट गेम्स से नाता तोड़ लिया है। पबजी की पैरेंट कंपनी दक्षिण कोरिया की कंपनी Krafton Inc है, हालांकि भारत और चीन में पबजी मोबाइल का कारोबार चाइनीज कंपनी Tencent Games के पास था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें