PUBG Mobile की दिसंबर तक भारत में हो सकती है वापसी, क्लाउड सर्विस प्रोवाइ़डर से हो रही बात

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Nov 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
pubg mobile update news india PUBG Mobile Likely to Relaunch in India by 2020 End
PUBG MOBILE (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

    पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) और पबजी मोबाइल लाइट (PUBG Mobile Lite) पर भारत सरकार ने सितंबर में बैन लगा दिया था, उसके बाद 30 अक्तूबर को पबजी मोबाइल भारत में पूरी तरह से बंद हो गया, क्योंकि कंपनी ने ही भारतीय सर्वर को बंद कर दिया। वहीं अब खबर है कि दिसंबर तक किसी भी हाल में PUBG Mobile भारत में लॉन्च हो जाएगा।

    PUBG Game
    PUBG Game - फोटो : PUBG

    अंग्रेजी टेक वेबसाइट TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक पबजी मोबाइल साल 2020 अंत तक भारत में वापसी कर लेगा। उम्मीद है कि भारत में वापसी को लेकर कंपनी रविवार तक आधिकारिक घोषणा कर दे। रिपोर्ट में कहा गया है कि पबजी कॉरपोरेशन पबजी मोबाइल की भारत में वापसी को लेकर ग्लोबल क्लाउड सर्विस प्रोवाइ़डर से बात कर रही है। इसके अलावा कई स्ट्रिमर से भी बात चल रही है।

    pubg
    pubg - फोटो : PLAY STORE

    भारतीय दफ्तर के लिए लिंकडिन पर निकाली वैकेंसी

    बता दें कि पबजी कॉरपोरेशन ने हाल ही में भारतीय ऑफिस के लिए लिंकडिन पर कॉरपोरेट डेवलपमेंट डिविजन मैनेजर के पद के लिए पोस्ट किया है। इस जॉब के लिए पांच साल के अनुभव मांगा गया था। सितंबर में ही PUBG गेम को डेवलप करने वाली कंपनी पबजी कॉरपोरेशन ने चीन की टैंसेंट गेम्स से नाता तोड़ने का फैसला लिया है। इसके बाद से ही भारत में पबजी की वापसी की खबरें आ रही थीं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें