FAU-G Trailer: FAU-G गेम का टीजर रिलीज, दिखी गलवान घाटी की झलक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Oct 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
FAU-G Teaser Released: Made In India Faug Game Teaser Shows Glimpses Of Galwan Valley Episode
FAU-G - फोटो : twitter/@akshaykumar

    FAU-G Teaser: पबजी मोबाइल गेम भारत में प्रतिबंधित होने के साथ ही FAU-G का एलान किया गया था। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी थी, वहीं अक्षय कुमार ने FAU-G की टीजर जारी किया है। FAU-G गेम का पहला एपिसोड गलवान घाटी की घटना पर आधारित है जिसे गेम के टीजर में भी देखा जा सकता है, हालांकि टीजर में हथियार के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। टीजर का वीडियो करीब एक मिनट लंबा है। FAU-G गेम में प्लेयर्स भारतीय सेना के अवतार में होंगे।

    FAU-G गेम को भारतीय गेम डेवलपर कंपनी nCore गेम्स ने तैयार किया है। एनकोर के को-फाउंडर विशाल गोंडल ने कहा है कि यह गेम पबजी गेम को रिप्लेस करेगा और पबजी की तरह ही लोकल और ग्लोबल स्तर पर लोकप्रिय होगा।

    विज्ञापन

    इससे पहले गेम के एलान के दौरान अक्षय कुमार ने ट्वीट करके कहा था कि इस गेम से होने वाली कमाई का 20 फीसदी हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को जाएगा। 'भारत के वीर' को सेना के जवानों को समर्पित एक संस्था है जिसकी स्थापना गृह मत्रालय की ओर से की गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत चीन सीमा विवाद और चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध के बीच चार सितंबर को FAU-G गेम का एलान किया गया था। GOQii की सीईओ विशाल गोंडल ने FAU:G को आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा बताया है। बता दें कि विशाल एनकोर गेम्स में एक निवेशक भी हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें