Pubg india: क्या इसी महीने भारत में लॉन्च होगा PUBG Mobile, कंपनी ने डिलीट कर दिया टीजर
कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक टीजर जारी किया गया था लेकिन अब उसे डिलीट भी कर दिया गया है।

विस्तार
पिछले साल भारत में बैन होने के बाद PUBG Mobile की वापसी की तैयारी चल रही है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्येक कुछ दिन पर PUBG Mobile की भारत में वापसी की खबर लीक होती है। अब पबजी मोबाइल को डेवलप करने वाली कंपनी Krafton ने PUBG Mobile का टीजर सोशल मीडिया पर जारी करके उसे डिलीट भी कर दिया है। ऐसे में भारत में PUBG मोबाइल की वापसी की एक नई उम्मीद जगी है।
PUBG मोबाइल की भारत में लॉन्चिंग की टेस्टिंग पिछले साल से चल रही है। अब कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक टीजर जारी किया गया था लेकिन अब उसे डिलीट भी कर दिया गया है। डिलीट होने से पहले कई यूजर्स ने वीडियो को देखा है और स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।
पबजी मोबाइल की वापसी को लेकर तमाम तरह की लीक रिपोर्ट्स आ रही हैं। कहा जा रहा है कि डेवलपर्स पबजी की वापसी के लिए लगातार काम कर रहे हैं लेकिन भारत सरकार की ओर से अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है।
Krafton ने PUBG मोबाइल के री-लॉन्च का टीजर इंस्ट्गारम पर भी जारी किया था जिसके साथ “All New PUBG MOBILE coming to India. Share with your Squadmates NOW!” कैप्शन इस्तेमाल किया गया था।
कुछ महीने कंपनी ने अपने एक बयान में कहा था कि वह स्थानीय सरकार की नियमों के मुताबिक डाटा की सिक्योरिटी करेगी। साथ ही डाटा को भी स्थानीय डाटा सेंटर में ही स्टोर किया जाएगा।
- काम की बात: आपकी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर डाटा लीक में शामिल हैं या नहीं, ऐसे चेक करें
- आपदा में अवसर: वर्क फ्रॉम होम से गूगल ने एक साल में बचाए 7,400 करोड़ रुपये
- Covid 19 Vaccine Registration: पोर्टल क्रैश होने के बाद भी एक दिन में 1.32 करोड़ हुआ रजिस्ट्रेशन
- फेसबुक ने बच्चों को दिखाया शराब, जुआ का विज्ञापन, नए डाटा प्रोटेक्शन बिल की हुई मांग