Covid 19 Vaccine Registration: पोर्टल क्रैश होने के बाद भी एक दिन में 1.32 करोड़ हुआ रजिस्ट्रेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Apr 2021 05:12 PM IST
सार

आंकड़े 28 अप्रैल की रात के 12 बजकर दो मिनट के हैं। शुरुआती एक घंटे में 35 लाख लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

विज्ञापन
Vaccination Registrations crossed 1.32 Crore in One Day Through CoWIN Portal
vaccine registration - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    28 अप्रैल से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी कोरोना वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल की शाम 4 बजे से शुरू हुआ लेकिन एक साथ लाखों लोगों की भीड़ के कारण कोविन पोर्टल क्रैश होने लगा। कई लोगों को ओटीपी आने में भी दिक्कत हुई और जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ उन्हें स्लॉट ही नहीं मिला।

    महज तीन घंटे में 55 लाख रजिस्ट्रेशन हुए और अब आरोग्य सेतु ने ट्वीट करके कहा है कि पहले दिन 1.32 करोड़ लोगों ने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। ये आंकड़े 28 अप्रैल की रात के 12 बजकर दो मिनट के हैं। शुरुआती एक घंटे में 35 लाख लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

    विज्ञापन

    अब जहां तक वैक्सीन मिलने की बात है तो आरोग्य सेतु ने कहा है कि फिलहाल केवल रजिस्ट्रेशन हो रहा है। जब राज्य सरकार और केंद्र सरकार वैक्सीन के लिए इजाजत देंगी तब रजिस्ट्रेशन के आधार पर लोगों को अप्वाइंटमेंट मिलेगा। बता दें कि बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली की सरकार ने 18 से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को फ्री में वैक्सीन देने का एलान किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फिलहाल भारत में दो वैक्सीन दी जा रही हैं जो कि मेड इन इंडिया हैं। इनमें से एक कोवैक्सिन (Covaxin) और दूसरी कोविशील्ड (Covishield) है। इसके अलावा Sputnik V को भी जनता के लिए उपलब्ध कराने पर विचार चल रहा है। कई अन्य विदेशी वैक्सीन पर भी विचार हो रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें