Google Maps: अब गूगल मैप्स से बुक करें मेट्रो टिकट, फ्लाईओवर पर नहीं होगी दिक्कत, रिलीज हुआ नया अपडेट
आमतौर पर गूगल मैप्स में यह पता ही नहीं चलता कि फ्लाईओवर से जाना है या उसके नीचे से, लेकिन नए अपडेट के बाद गूगल मैप आपको पहले ही बता देगा कि आपको फ्लाईओवर लसे जाना चाहिए या उसके नीचे से।

विस्तार
गूगल ने अपने गूगल मैप्स (Google Maps) के लिए एक साथ कई सारे अपडेट जारी किए हैं। इनमें से कुछ अपडेट्स एक्सक्लूसिव भारत के लिए हैं। गूगल मैप्स के साथ अब आपको फ्लाईओवर पर दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा गलियों के व्यू को पहले के मुकाबले सटीक किया गया है।
फ्लाईओवर पर नहीं होगी दिक्कत

आमतौर पर गूगल मैप्स में यह पता ही नहीं चलता कि फ्लाईओवर से जाना है या उसके नीचे से, लेकिन नए अपडेट के बाद गूगल मैप आपको पहले ही बता देगा कि आपको फ्लाईओवर से जाना चाहिए या उसके नीचे से। शुरुआत में इसे 40 शहरों में जारी किया जा रहा है। धीरे-धीरे पूरे देश में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि यह फीचर पहले से ही भारतीय नेविगेशन एप मैपमाय इंडिया में मौजूद है।
गूगल मैप्स में ही मिलेगी ईवी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी। शुरुआत में करीब 800 ई-चार्जिंग स्टेशन लिस्टेड हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें चार्जिंग टाइप की भी जानकारी मिलेगी। इस फीचर को पहली बार भारत में पेश किया गया है और जल्द ही अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा। यूजर्स को पहले ही पता चल जाएगा कि चार्जिंग स्टेशन काम कर रहा है या नहीं।
- सरकार का बयान: साइबर फ्रॉड से बचाए 2,400 करोड़ रुपये, 7.6 से अधिक शिकायतों का हुआ निराकरण
- Malware: CrowdStrike ने दी चेतावनी, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज यूजर हो सकते हैं मैलवेयर अटैक के शिकार
- Apple Watch: बच्चों के लिए लॉन्च हुई एपल वॉच, ऐसे करना होगा इस्तेमाल
- Meta AI: मेटा एआई अब हिंदी में भी लॉन्च हुआ, चैटजीपीटी की छुट्टी तय, ऐसे करें इस्तेमाल