Apple Watch: बच्चों के लिए लॉन्च हुई एपल वॉच, ऐसे करना होगा इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Jul 2024 04:40 PM IST
सार

एपल के मुताबिक इस फीचर की मदद से बच्चों की एपल वॉच को फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कनेक्ट किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सेलुलर वॉच का होना जरूरी है। इस सेटिंग के जरिए पैरेंट्स यह तय कर सकेंगे कि बच्चे किसे कॉल करेंगे और किसे नहीं

विज्ञापन
Apple Watch For Your Kids Rolled Out in India Details here
Apple Watch For Your Kids - फोटो : Apple

    विस्तार

    एपल ने एक बड़ा फैसला लेते हुए Apple Watch को बच्चों के लिए लॉन्च कर दिया है। यह एक फीचर है जिसके जरिए पैरेंट्स अपने आईफोन में बच्चों की एपल वॉच को एड कर सकेंगे और अपने सेलुलर नेटवर्क का एक्सेस दे सकेंगे जिसके बाद आईफोन ना होते हुए भी बच्चे अपनी एपल वॉच से कॉलिंग, मैसेजिंग कर सकेंगे।

    क्या है Apple Watch For Your Kids और कैसे करता है काम?

    एपल के मुताबिक इस फीचर की मदद से बच्चों की एपल वॉच को फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कनेक्ट किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सेलुलर वॉच का होना जरूरी है। इस सेटिंग के जरिए पैरेंट्स यह तय कर सकेंगे कि बच्चे किसे कॉल करेंगे और किसे नहीं, क्योंकि कॉन्टेक्ट के एक्सेस का कंट्रोल पैरेंट्स के हाथ में होगा।

    विज्ञापन

    एपल वॉच फॉर किड्स के साथ इमरजेंसी सर्विस भी मिलेगी और फैमिली लोकेशन शेयरिंग फीचर भी मिलेगा। बच्चे अपनी फिटनेस को भी ट्रैक कर सकेंगे। इस फीचर के जरिए पैरेंट्स बच्चों की एपल वॉच को भी कंट्रोल कर सकेंगे। Apple Watch फॉर किड्स फीचर Apple Watch Series 4 और उसके बाद के सभी वर्जन के अलावा Apple Watch SE के साथ मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें