Election 2024: MCA और व्हाट्सएप आए साथ, 25 मार्च को लॉन्च करेंगे DAU, चुनाव में डीपफेक को रोकने पर होगा काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Mar 2024 06:20 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो गया है। कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में गलत सूचना और डीपफेक को लेकर मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने मिसइंफॉर्मेशन कॉम्बैट अलायंस (MCA) के साथ हाथ मिलाया है।

Misinformation Combat Alliance to launch WhatsApp tipline on Mar 25 to combat deepfakes
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो गया है। कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में गलत सूचना और डीपफेक को लेकर मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने मिसइंफॉर्मेशन कॉम्बैट अलायंस (MCA) के साथ हाथ मिलाया है।

    इस साझेदारी के तहत 25 मार्च 2024 को डीपफेक एनालिसिस यूनिट (DAU) टिपलाइन लॉन्च होगी। DAU यूनिट चुनाव के दौरान एआई से बने और एडिटेड यानी डीपफेक कंटेंट पर लगाम लगाएगी। बता दें कि आम चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होने वाले हैं और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

    चुनाव के दौरान यदि आपके पास किसी तरह की कोई सूचना मिल रही है जिसे लेकर आपको संदेह है तो आप DAU टीम को+91-9999025044नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजना होगा। यह नंबर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलूगू भाषाओं को सपोर्ट करेगा। इस नंबर पर आप फैक्ट चेक के लिए भी कंटेंट भेज सकते हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमसीए एक क्रॉस-इंडस्ट्री अलायंस है जो गलत सूचना और इसके प्रभाव से सामूहिक रूप से लड़ने के लिए कंपनियों, संगठनों, संस्थानों, उद्योग संघों और संस्थाओं को एक साथ लाता है। वर्तमान में एमसीए के 16 सदस्य हैं, जिनमें तथ्य-जांच संगठन, मीडिया आउटलेट और नागरिक तकनीकी संगठन शामिल हैं और गलत सूचना से निपटने के लिए इस उद्योग-व्यापी पहल पर सहयोग करने के लिए रणनीतिक भागीदारों को आमंत्रित कर रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें