YouTube Update: गूगल ने ऐसा फीचर रिलीज किया जिसकी चाहत करोड़ों लोगों को थी, आप भी जानें
YouTube के मोबाइल यूजर्स अब एक साथ, एक ही स्क्रीन पर चार वीडियो देख सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि आप अलग-अलग चैनल के चार अलग-अलग वीडियो देख सकेंगे, हालांकि इस फीचर को फिलहाल केवल आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है।

विस्तार
यदि आप भी YouTube के शौकीन हैं और खूब वीडियो देखते हैं। इसके अलावा एक साथ कई सारे वीडियो देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए इससे बड़ी कोई खबर नहीं हो सकती है। Google ने आखिरकार मल्टीव्यू फीचर जारी कर दिया है। YouTube के इस फीचर को पिछले साल टीवी यूजर्स के लिए जारी किया गया था।
YouTube के मोबाइल यूजर्स अब एक साथ, एक ही स्क्रीन पर चार वीडियो देख सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि आप अलग-अलग चैनल के चार अलग-अलग वीडियो देख सकेंगे, हालांकि इस फीचर को फिलहाल केवल आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है।
Reddit पर कई यूजर्स ने इस फीचर के बारे में जानकारी दीहै। 9to5Google की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीवी के लिए मल्टी विंडो फीचर कुछ गेम के लिए ही हैं। _oh_jay even नाम के एक रेडिट यूजर ने YouTube एप का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक साथ चार वीडियो प्ले हो रहे हैं।
- Alert: WhatsApp यूजर्स के लिए सबसे बड़ी चेतावनी, किसी भी वक्त खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
- Scam: 14 साल का बच्चा फोन पर खेल रहा था गेम, महिला के खाते से निकले एक लाख रुपये
- क्या फिर से ठप पड़ गए थे फेसबुक और इंस्टाग्राम: यूजर्स ने की शिकायत, कॉमेंट ऑटोमैटिक हो रहे थे डिलीट
- GPT-5: इसी साल रिलीज होगा चैटजीपीटी का 5वां वर्जन, ओपनएआई कर रही है तैयारी