Scam: 14 साल का बच्चा फोन पर खेल रहा था गेम, महिला के खाते से निकले एक लाख रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Mar 2024 12:41 PM IST
सार

इस तरह के ऑनलाइन स्कैम से बचने के लिए बच्चों के फोन में पैरेंटल कंट्रोल को ऑन करें। इसके अलावा बैंक अकाउंट के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का भी इस्तेमाल करें। इसका फायदा यह होगा कि फाइनल पेमेंट से पहले आपके पास ओटीपी के लिए मैसेज आएगा।

विज्ञापन
42 year old woman loses Rs 1 lakh after kid plays online game on her smartphone details here
child using phone - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    साइबर स्कैम भारत में किसी भी समय, किसी भी तरीके से हो सकता है और किसी के भी साथ हो सकता है। आप हर रोज लाख सावधानी बरतते हों लेकिन एक दिन एक गलती आपको बहुत महंगी पड़ सकती है। ताजा मामला गुजरात के कथलाल खेड़ा का है जहां एक 14 साल के बच्चे के फोन पर ऑनलाइन गेम खेलने के कारण 42 साल की महिला के बैंक अकाउंट से एक लाख रुपये निकल गए हैं। आइए पूरा मामला जानते हैं...

    रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला का नाम सरोज जैन है और उन्होंने इस संबंध में थाने में शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि उनका 14 साल का बच्चा फोन पर ऑनलाइन बेटिंग गेम खेल रहा था और इसी दौरान उसने बैंक अकाउंट से 1 लाख रुपये गंवाए हैं।

    विज्ञापन

    पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे ने Probo नाम के गेम में पैसे लगाए। शुरुआत में उसने 40 रुपये जीते थे औक उसके बाद वह रोज गेम पैसे लगाने लगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही आयकर विभाग ने Probo मीडिया को 1,500 करोड़ के टैक्स के लिए नोटिस भेजा है। इससे पहले साल 2022 में मुंबई पुलिस ने भी Probo के खिलाफ एक्शन लिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें