जल्द ही हिंदी समेत कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा एयरटेल थैंक्स एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Jul 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Made in India, For India: Airtel Thanks app launches regional language support
Airtel Thanks app - फोटो : amarujala

    भारती एयरटेल ने एयरटेल थैंक्स एप में क्षेत्रीय भाषाओं में लॉन्च करने का एलान किया है। एयरटेल प्रीपेड मोबाइल ग्राहक अब एयरटेल थैंक्स एप पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ हिंदी, तेलुगु, बंगाली, मराठी, तमिल, गुजराती, मलयालम और पंजाबी में ले सकेंगे।

    यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड पर उपलब्ध है और जल्द ही इसे आईओएस के लिए भी जारी किया जाएगा। एयरटेल ने अपने एक बयान में कहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में कन्नड़, असमिया और ओडिया सहित कई अन्य भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं के लिए भी अपडेट जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन

    एप में भारतीय भाषाओं के अपडेट पर एयरटेल के चीप प्रोडक्ट ऑफिसर आदर्श नायर ने कहा, 'एयरटेल ग्राहकों की समस्याओं को हल करने और डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से उनके अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत स्मार्टफोन राष्ट्र में बदल रहा है और एयरटेल थैंक्स ऐप के करीब 35 प्रतिशत उपयोगकर्ता टियर 2/3 शहरों और ग्रामीणक्षेत्रों से आते हैं। क्षेत्रीय भाषाओं के विकल्प प्रदान करने के साथ, एयरटेल थैंक्स ऐप इन ग्राहकों के लिए और भी अधिक प्रासंगिक और सुलभ हो गया है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि एयरटेल थैंक्स एप कस्टमाइज्ड इंटरफेस - सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम के साथ आता है। इस एप के जरिए ग्राहक रिचार्ज, बिल भुगतान, डाटा उपयोग/बैलेंस की जांच कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक एयरटेल थैंक्स एप को एयरटेल की इंजीनियरिंग टीम ने तैयार किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें