नहीं खरीदना चाहते हैं चीनी स्मार्ट टीवी तो ये नॉन-चाइनीज टीवी बनेंगे आपकी पसंद

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 09 Jul 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
non chinese smart tv in india including thomson and sharp tv know full list here
Samsung smart tv - फोटो : social media

    भारत-चीन सीमा विवाद के बाद ही केंद्र सरकार ने 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया था। अब लोग चीनी स्मार्टफोन से लेकर चीनी स्मार्ट टीवी तक का बायकॉट कर रहे हैं। अगर ऐसे में आप भी चीनी स्मार्ट टीवी नहीं खरीदना चाहते हैं, तो हम आपके लिए चुनिंदा और शानदार विकल्प लेकर आए हैं। आइए इन नॉन-चाइनीज स्मार्ट टीवी पर डालते हैं एक नजर...

    Thomson TV
    Thomson TV

    Thomson B9 Pro

    अगर आप चीनी स्मार्ट टीवी नहीं खरीदना चाहते हैं, तो आप Thomson B9 Pro टीवी को चुन सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी में आपको 40 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 60 गीगाहर्ट्ज है। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे प्रीमियम एप का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, इस स्मार्ट टीवी की कीमत 15,999 रुपये है।

    Nokia Smart TV
    Nokia Smart TV

    Nokia Smart TV

    नोकिया ने हाल ही में 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया था। इस स्मार्ट टीवी में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्ट टीवी में बेहतर साउंड के लिए जीबीएल के साउंड सिस्टम, गूगल असिस्टेंट, क्रोम कास्ट, 24 वॉट के स्पीकर्स, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे प्रीमियम एप का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस स्मार्ट टीवी की कीमत 31,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें