कैम स्कैनर का भारतीय विकल्प BharatScanner हुआ लॉन्च, जानें इसकी विशेषताएं
विज्ञापन

कैम स्कैनर का भारतीय विकल्प BharatScanner मोबाइल एप लॉन्च हो गया है। इस एप में यूजर्स को दस्तावेज स्कैन करने से लेकर पीडीएफ बनाने तक की सुविधा मिली है। खास बात यह है कि यह एप पूरी तरह से फ्री है और यूजर्स को किसी भी फीचर का इस्तेमाल करने के लिए अलग से चार्ज नहीं देना होगा।

गूगल प्ले-स्टोर पर मिली 4.4 अंक की रेटिंग
भारत स्कैनर एप यूजर्स के लिए गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है। इस एप को अभी तक 10 हजार से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं और इसे गूगल प्ले-स्टोर पर 4.4 अंक की रेटिंग मिली है। वहीं, इस एप साइज 36 एमबी है।

BharatScanner की विशेषताएं
BharatScanner की कुछ वर्तमान विशेषताएं इस प्रकार हैं:
- यूजर्स दस्तावेजों को आसानी से स्कैन कर सकते हैं।
- इस एप में फिल्टर का सपोर्ट दिया गया है।
- यूजर्स अपने दस्तावेज पीडीएफ के रूप में रख सकते हैं।
- यूजर्स को इस एप में दस्तावेज मेल और व्हाट्सएप पर शेयर करने की सुविधा मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...