अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: एक्सपर्ट के मुताबिक ios के लिए बेस्ट योग एप, जरूरी बातें भी जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Jun 2021 12:27 PM IST
सार

यदि आप योग के वीडियो देखकर योग करना चाहते हैं तो यह UltraHuman एप आपके लिए परफेक्ट है। इस आप एपल के एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप आपको सोने से लेकर योग तक के बारे में बताता है।

विज्ञापन
international yoga day 2021 Best iphone app for yoga according to yoga trainer nidhi mohal kamal
best app for yoga - फोटो : www.instagram.com/nidhimohankamal

    विस्तार

    आज यानी 21 जून को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग को लेकर एक धारणा है कि यह एक शारीरिक एक्सरसाइज है, बल्कि सच यह है कि यह शारीरिक के साथ-साथ मानिसक एक्सरसाइज भी है। योग के दौरान सांस के साथ संबंध स्थापित करना बहुत जरूरी होता है। आज इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के खास मौके पर हमने योग कुछ आईओएस एप को लेकर योग ट्रेनर और सर्टिफाइड स्ट्रेंथ फिटनेस ट्रेनर निधि मोहन कमल से बात की है। उन्होंने कुछ बेस्ट योग एप के बारे में हमें बताया है। आइए जानते हैं...

    Breathe App

    यदि आपके पास एपल वॉच है तो आपको ब्रीद एप के बारे में पता होगा। यह एप आपको सांस संबंधी एक्सरसाइज के बारे में बताता है। यह एप हर दिन आपको एक्सरसाइज के लिए रिमाइंडर देता है और आप इसकी सेटिंग बदलकर भी रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। सांस संबंधी एक्सरसाइज के दौरान स्थिर और शांत रहना बहुत जरूरी होता है। ब्रीद एप में जैसे-जैसे एनिमेशन बढ़ता है, वैसे-वैसे आपको सांस लेना है और जैसे-जैसे कम होगा, ठीक वैसे ही आपको सांस छोड़ना है।

    विज्ञापन
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: एक्सपर्ट के मुताबिक ios के लिए बेस्ट योग एप, जरूरी बातें भी जानें

    High Vibes Yoga

    योग और ध्यान में संगीत का भी अहम योगदान होता है। यदि आप योग के दौरान बेहतरीन संगीत का भी आनंद लेना चाहते हैं तो आईओएस में आपके लिए High Vibes Yoga म्यूजिक एप भी है। इसमें आपको अपने हिसाब से प्लेलिस्ट बना सकते हैं। इसमें कई तरह से रिलैक्स होने वाले म्यूजिक मौजूद हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: एक्सपर्ट के मुताबिक ios के लिए बेस्ट योग एप, जरूरी बातें भी जानें

    UltraHuman

    यदि आप योग के वीडियो देखकर योग करना चाहते हैं तो यह UltraHuman एप आपके लिए परफेक्ट है। इस आप एपल के एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप आपको सोने से लेकर योग तक के बारे में बताता है। इस एप को योग सीखने वाले नए लोग और थोड़ी जानकारी रखने वाले, दोनों तरह के लोगों के लिए डिजाइन किया गया है।

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: एक्सपर्ट के मुताबिक ios के लिए बेस्ट योग एप, जरूरी बातें भी जानें

    YogiFi

    YogiFi योग के लिए सबसे परफेक्ट एप है। इस योग सीखने वालों की हर जरूरत और सवाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस एप में आपको योग के की तरह के ऑनलाइन वीडियो मिलेंगे। इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से भी प्रोग्राम को डिजाइन कर सकते हैं।

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: एक्सपर्ट के मुताबिक ios के लिए बेस्ट योग एप, जरूरी बातें भी जानें

    Aura

    यदि आप तनाव करने और सकारात्मकता के लिए योग करना चाहते हैं तो Aura आपके लिए एक बेस्ट एप है। इसमें 3-3 मिनट के कई सारे वीडियो दिए गए हैं जिन्हें देखकर आप आप तनाव कम करने की कोशिश कर सकते हैं।

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: एक्सपर्ट के मुताबिक ios के लिए बेस्ट योग एप, जरूरी बातें भी जानें
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें