YouTube ने IOS के लिए पहली बार लॉन्च किया यह फीचर, बदल जाएगा यूट्यूब वीडियो देखने का अंदाज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 20 Jun 2021 03:06 PM IST
सार

पीआईपी अपडेट का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि iPhone और iPad यूजर अब यूट्यूब पर वीडियो देखते समय भी मल्टीटास्किंग कर सकेंगे। नया अपडेट फिलहाल अमेरिकी यूजर्स को मिल रहा है, लेकिन जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
YouTube App now supports Picture in picture mode on iOS and iPadOS First for Premium Members
Youtube ios PIP - फोटो : macrumors

    विस्तार

    वीडियो स्ट्रीमिंग एप YouTube ने एक लंबे इंतजार के बाद पहली बार iOS और iPadOS के लिए पिक्चर इन पिक्चर (PiP) मोड रिलीज कर दिया है। यह फीचर पहले से ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है। इस फीचर की मदद से आईओएस यूजर्स पर भी एक छोटे से विंडो में वीडियो प्ले करके दूसरे एप इस्तेमाल कर सकेंगे।

    बता दें कि एपल ने iOS 14 के साथ पिक्चर इन पिक्चर मोड का सपोर्ट दिया था, हालांकि यह फेसटाइम और वीडियो वॉचिंग के लिए ही था। YouTube एप में पीआईपी का सपोर्ट नहीं था। कहा जा रहा है कि नया अपडेट पहले यूट्यूब के प्रीमियम यूजर्स को मिलेगा।

    विज्ञापन

    पीआईपी अपडेट का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि iPhone और iPad यूजर अब यूट्यूब पर वीडियो देखते समय भी मल्टीटास्किंग कर सकेंगे। नया अपडेट फिलहाल अमेरिकी यूजर्स को मिल रहा है, लेकिन जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है किApple ने हाल ही में WWDC 2021 में अपने नए ओएस iOS 15 को लॉन्च कर दिया है। iOS 15 के साथ iMessage और FaceTime को लेकर कई तरह के बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा प्राइवेसी को लेकर भी कई फीचर्स लॉन्च किए गए हैं। इसके अलावा शेयरिंग के लिए सिस्टमवाइड सपोर्ट है। डिवाइस इंटेलिजेंस के लिए कई सारे अपडेट दिए गए हैं।

    iOS 15 का अपडेट iPhone 6s से लेकर अभी तक लॉन्च हुए सभी आईफोन यानी आईफोन 12 सीरीज के सभी मॉडल को मिलेगा। पब्लिक बीटा अगले महीने रिलीज होगा। iOS Quickpath स्वाइप कीबोर्ड के लिए हिंदी का भी सपोर्ट दे दिया गया है। WWDC 2021 में iPadOS 15 को भी पेश किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें