Flix Breeze TWS 110 Review: 400 दिनों की वारंटी वाला मेड इन इंडिया ईयरबड्स
Flix Breeze TWS 110 यह ईयरबड्स 8 एमएस के ड्राइवर्स से लैस है। वैसे तो इसमें ड्राइवर की साइज बड़ा नहीं है लेकिन बास अच्छा मिलता है, हाालंकि कंपनी का दावा एक्स्ट्रा बास का है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है जिसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर तक है।

विस्तार
घरेलू स्मार्ट एक्सेसरीज ब्रांड बीटल की नई कंपनी फ्लिक्स (Flix) ने ऑडियो प्रोडक्ट मार्केट में पिछले साल ही एंट्री की है। फ्लिक्स ने फ्लिपकार्ट के साथ अपने पहले वायरलेस ईयरबड्स Flix Breeze TWS 110 को पेश किया है। कंपनी का दावा है कि TWS 110 में प्योर बास साउंड, इफेक्टिव नॉइज आइसोलेशन और बेहतर म्यूजिक कंट्रोल मिलेगा। इसकी कीमत 1,499 रुपये है और इसे 400 दिनों की वारंटी के साथ खरीदा जा सकेगा, हालांकि अमेजन पर यह 1,334 रुपये में मिल रहा है। Flix Breeze TWS 110 को एक स्लाइडिंग चार्जिंग केस के साथ बाजार में उतारा गया है। Flix Breeze TWS 110 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि Beetel का वर्षों पुराना टेस्ट नए ब्रांड फ्लिक्स के Flix Breeze TWS 110 में मिल रहा है या नहीं?

Flix Breeze TWS 110 Review: डिजाइन
Flix Breeze TWS 110 की डिजाइन थोड़ी खास है। भारतीय ट्रू वायरलेस ईयरबड्स मार्केट में आपको इस डिजाइन के ईयरबड्स बहुत ही कम मिलेंगे और मिलेंगे तो भी प्रीमियम सेगमेंट मिलेंगे।Flix Breeze TWS 110 का चार्जिंग स्लाइडर के साथ आता है। चार्जिंग केस को आपको क्लॉक वाइज या एंटी क्लॉक वाइज रोटेट करना होगा। चार्जिंग केस के ऊपर एक बड़ी-सी फाइबर डिस्प्ले दी गई है जिसे बैटरी के बारे में जानकारी मिलती है।

यह डिस्प्ले चार्जिंग स्टेटस के अलावा प्रत्येक बड्स का बैटरी लेवल भी आप देख सकते हैं। चार्जिंग केस के ऊपर सिलिकॉन की कोटिंग है जिससे ग्रिपिंग अच्छी बनती है और यह हाथों से फिसलता नहीं है। बड्स की फिटिंग अच्छी है। वर्कआउट के दौरान यह कानों से गिरेगा नहीं। यह ईयरबड्स कॉम्पैक्ट और हल्के वजन का हैं। इसकी अनूठी डिजाइन में एंटी-स्लिपईयरप्लग्स की खूबी है जिससे यह ईयरबड्स आपके कान में पूरी तरह फिट हो जाते हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर कानों में दर्द नहीं होता है। बड्स और केस का कुल वजन 52 ग्राम है। कुल मिलाकर इसकी डिजाइन प्रीमियम और कॉम्पैक्ट है।

Flix Breeze TWS 110 Review: परफॉर्मेंस
Flix Breeze TWS 110 यह ईयरबड्स 8 एमएस के ड्राइवर्स से लैस है। वैसे तो इसमें ड्राइवर की साइज बड़ा नहीं है लेकिन बास अच्छा मिलता है, हाालंकि कंपनी का दावा एक्स्ट्रा बास का है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है जिसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर तक है। आवाज अच्छी है और फुल वॉल्यूम पर आवाज खराब नहीं होती है। म्यूजिक के एक एक बिट को सुनना थोड़ा मुश्किल है लेकिन आवाज स्पष्ट है। आईफोन 12 के साथ कॉलिंग का अनुभव हमारा अच्छा रहा।

फोन से थोड़ा दूर जाने पर कनेक्टिविटी ब्रेक होती है। पास रहने पर कोई दिक्कत नहीं है। कनेक्शन टूटने जैसी कोई समस्या नहीं है। बड्स में टच का सपोर्ट नहीं है। कंट्रोल के लिए दोनों बड्स में बटन का सपोर्ट मिलता है, हालांकि बटन हार्ड नहीं है और इसे ऑपरेट करना मुश्किल नहीं है। तो कुल मिलाकर अपने प्राइस सेगमेंट में Flix Breeze TWS 110 की परफॉर्मेेंस अच्छी कही जाएगी।

Flix Breeze TWS 110 Review: बैटरी
इसकी बैटरी को लेकर 12 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। TWS 110 ईयरबड्स के साथ 300एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि चार्जिंग केस की है। ईयरबड्स की बैटरी के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। चार्जिंग के लिए इस बड्स में माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलता है।

रिव्यू के दौरान हमें इसे फुल चार्ज करने में करीब 2 घंटे का वक्त लगा। वहीं बैकअप की बात करें तो बड्स का बैकअप करीब 3.30 घंटे का है। चार्जिंग केस से तीन बार बड्स को चार्ज किया जा सकता है। ऐसे में बैटरी बैकअप शानदार तो नहीं, लेकिन अच्छा कहा जाएगा।
तो बीटल के ब्रांड Flix के पहले वायरलेस ईयरबड्स के साथ हमारा एक्सपेरियंस अच्छा रहा।