Update: इंस्टाग्राम में आ रहा नया अपडेट, अब रिलीज होने से पहले ही टेस्ट कर सकेंगे नए फीचर्स
एक थ्रेड यूजर ने Instagram के इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। लीक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इंस्टाग्राम पर जल्द ही AI से बनी थीम नजर आएगी। इस थीम का इस्तेमाल यूजर्स चैट आदि के लिए कर सकेंगे।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले शॉर्ट वीडियो एप Instagram में एक नया फीचर आ रहा है। Instagram में इस अपडेट के आने के बाद यूजर्स किसी फीचर के लॉन्च होने से पहले ही उसे टेस्ट कर सकेंगे। फिलहाल यदि लॉन्चिंग से पहले आपको किसी फीचर को ट्राई करना होता है तो आपको बीटा टेस्टर बनना पड़ता है। अब कंपनी अर्ली एक्सेस नाम से एक फीचर ला रही है जिसके तहत यूजर्स पहले ही किसी फीचर को ट्राई कर सकेंगे।
एक थ्रेड यूजर ने Instagram के इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। लीक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इंस्टाग्राम पर जल्द ही AI से बनी थीम नजर आएगी। इस थीम का इस्तेमाल यूजर्स चैट आदि के लिए कर सकेंगे।
Post by @alex193a View on Threads
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टाग्राम क्रॉस पोस्टिंग फीचर पर भी काम कर रहा है जिसके आने के बाद यूजर्स एक ही जगह से फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और थ्रेड पर पोस्ट कर सकेंगे, हालांकि यह फीचर डिफॉल्ट नहीं होगा। इसे यूजर्स को खुद ही ऑन करना होगा।