Google Photos: अब आएगा असली मजा, सेकेंडों में पकड़ी जाएगी चालाकी, आ रहा नया फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Oct 2024 05:06 PM IST
सार

Google Photos AI: मेटाडाटा के साथ-साथ, गूगल इस जानकारी को फोटोज एप में “AI Info” सेक्शन के नीचे भी उपलब्ध कराएगा। इसमें एआई टूल का नाम और “Digital Source Type” शामिल होगा, जो बताएगा कि इमेज को जनरेटिव एआई से एडिट किया गया है

विज्ञापन
Google Photos Will Now Add Labels to Images Edited Using AI Tools Know details
Google Photos AI - फोटो : Google

    विस्तार

    यदि आप भी गूगल फोटोज (Google Photos) का इस्तेमाल करते हैं और साथ ही एआई से फोटो एडिट करने में यकीन रखते हो तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। गूगल फोटोज अब एआई तस्वीरों को फिल्टर करेगा। यदि आपने किसी फोटो को एआई से एडिट भी किया है तो गूगल फोटोज में वह एआई के लेबल के साथ नजर आएगा।

    गूगल फोटोज़ ने गुरुवार को घोषणा की है कि वह उन तस्वीरों पर विशेष लेबल लगाएगा जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का इस्तेमाल करके एडिट की गई हैं। यह जानकारी तस्वीर के मेटाडाटा में शामिल होगी, जिससे किसी भी यूजर के लिए यह पहचानना आसान होगा कि क्या तस्वीर एआई तकनीकों का इस्तेमाल करके बनाई गई है। इसके अलावा, Google Photos ऐसे इमेजेज को भी हाइलाइट करेगा, जो कई तस्वीरों को जोड़कर बनाए गए हैं, जैसे कि पिक्सेल के खास फीचर्स Best Take और Add Me का इस्तेमाल।

    विज्ञापन

    गूगल के ब्लॉग पोस्ट में इस नई ट्रांसपेरेंसी फीचर की विस्तार से जानकारी दी गई है। ये AI लेबल केवल उन तस्वीरों पर लगाए जाएंगे जिन्हें Google Photos के AI टूल्स, जैसे Magic Editor और Magic Eraser का इस्तेमाल करके एडिट किया गया है, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि क्या ये लेबल थर्ड-पार्टी AI टूल्स से एडिट की गई तस्वीरों पर भी लगाए जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जब भी कोई यूजर AI टूल्स का इस्तेमाल करके एप में किसी तस्वीर को एडिट करेगा, गूगल इस जानकारी को फोटो फाइल के मेटाडाटा में जोड़ देगा। इस फीचर का एक फायदा यह है कि अगर फोटो क्रॉप या ब्लर की जाती है, तो भी मेटाडाटा में यह जानकारी बनी रहेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें