Nvidia Hindi AI: हिंदी AI टूल भारत में लॉन्च, पढ़ें जेनसेन हुआंग ने कैसे खड़ी कर दी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Oct 2024 12:05 PM IST
सार

Nvidia CEO Profile: जेनसेन हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की स्थापना की, जो आज महज 31 साल में दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण चिप-निर्माता कंपनियों में से एक है। शुरू में एनवीडिया ने ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs) विकसित कीं, जो कंप्यूटर गेमिंग में क्रांतिकारी साबित हुईं।

विज्ञापन
Nvidia Rolls Out Hindi AI Model in India read CEO Jensen Huang profile
Nvidia CEO Jensen Huang - फोटो : अमर उजाला

    Nvidia आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। गेमिंग की दुनिया में Nvidia सबसे बड़ी चिपसेट निर्माता कंपनी है। एनवीडिया के सीईओ और फाउंडर जेनसेन हुआंग भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से हुई है। भारत दौरे पर आए एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग ने भारत के लिए हिंदी एआई टूल लॉन्च की घोषणा की है जो कि एक हल्का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल है। Nvidia का यह कदम भारत में बढ़ते AI बाजार का लाभ उठाने के उद्देश्य से है।

    Nvidia CEO Jensen Huang and Mukesh ambani
    Nvidia CEO Jensen Huang and Mukesh ambani - फोटो : अमर उजाला

    रिलायंस और एनवीडिया का आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के लिए हुआ करार

    सीईओ जेनसेन हुआंग और मुकेश अंबानी ने घोषणा की है कि दोनों कंपनियों ने भारत में एआई लाने के लिए एक करार किया है। दोनों ने ये घोषणा मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में की जहां (23 से 25 अक्तूबर तक) ‘एनवीडिया समिट इंडिया’ कार्यक्रम चल रहा है। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो (Jio) अब दुनिया की सबसे बड़ी डेटा कंपनी बन चुकी है। Nvidia के फाउंडर और सीईओ जेनसन हुआंग ने एलान किया रिलायंस और Nvidia मिलकर भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं। यह साझेदारी भारत को AI के क्षेत्र में एक अग्रणी देश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।

    दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियां
    दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियां - फोटो : amarujala.com

    कौन हैं जेनसेन हुआंग और कैसे खड़ी कर दी इतनी बड़ी कंपनी

    जेनसेन हुआंग एनवीडिया (Nvidia) के को-फाउंडर, सीईओ और अध्यक्ष हैं। उनका जन्म 17 फरवरी, 1963 को ताइवान में हुआ और वे बाद में अमेरिका चले गए। उन्होंने ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री प्राप्त की।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें