JioHotstar.com: डोमेन विवाद के बीच दिल्ली के टेकी का आया फाइनल बयान, कहा- डरे हुए हैं पैरेंट्स, लेकिन...

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Oct 2024 01:08 PM IST
सार

JioHotstar.com: अब उसे छात्र ने कहा है कि वह संभवतः कानूनी लड़ाई से पीछे हट सकता हैं, क्योंकि निजी और व्यावहारिक कारणों के चलते उनके परिवार वाले भी चिंतित हैं। उसने आगे बताया कि उनके माता-पिता इस विवाद को लेकर बहुत चिंतित हैं।

विज्ञापन
Techie gives update on kalesh with Reliance jiohotstar dot com hopes for a respectable sum
jiohotstar.com - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रिलायंस जियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के बीच मर्जर हो चुका है। इस खबर के बाद दिल्ली के एक छात्र ने JioHotstar डोमेन खरीद लिया और उसने कहा कि इस डोमेन का मालिक अब मैं हूं। यदि मुकेश अंबानी को यह डोमेन चाहिए तो उन्हें उसकी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की पढ़ाई का खर्च उठाना होगा और उसके स्टार्टअप को फंडिंग भी देनी होगी।

    अब उसे छात्र ने कहा है कि वह संभवतः कानूनी लड़ाई से पीछे हट सकता हैं, क्योंकि निजी और व्यावहारिक कारणों के चलते उनके परिवार वाले भी चिंतित हैं। उसने आगे बताया कि उनके माता-पिता इस विवाद को लेकर बहुत चिंतित हैं।

    विज्ञापन

    उसने लिखा, “मेरे माता-पिता ने खबर पढ़ी और वे बहुत परेशान हैं। शायद कानूनी लड़ाई सम्भव हो, पर माता-पिता को मनाना बहुत कठिन है। आज का 'कलेश' अच्छा है।” छात्र ने एक पोस्ट के जरिए JioHotstar वेबसाइट पर अपने समर्थन के लिए दुनियाभर के लोगों को धन्यवाद दिया, विशेष रूप से उन वकीलों को जिन्होंने उन्हें नि:शुल्क कानूनी मदद दी। उसने लिखा, "कैम्ब्रिज, लंदन, कैलिफोर्निया, टेक्सास और बर्लिन तक से वकीलों का समर्थन पाकर मैं हैरान हूँ। आपके समर्थन का बहुत महत्व है।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उसने यह भी स्पष्ट किया कि कानून उसे इस डोमेन को रखने की अनुमति देता है, बशर्ते वे खुद को रिलायंस के रूप में प्रस्तुत न करें। "डोमेन एक संपत्ति की तरह है और जब तक मैं इसे किसी की नकल या गलत तरीके से इस्तेमाल नहीं कर रहा हूं, यह पूरी तरह कानूनी है।"

    उसने कहा कि उसके पास इस विवाद को लड़ने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। उन्होंने आशा जताई कि रिलायंस शायद उनकी स्थिति को समझते हुए उन्हें उचित राशि की पेशकश करेगा। उसने लिखा "क्या पता रिलायंस की वजह से मेरी दिवाली भी बढ़िया हो जाए,"। उसने कहा कि वह कोई "सुपर स्मार्ट हैकर" नहीं हैं और उसने इस डोमेन को भविष्य के लिए एक बेहतर अवसर की उम्मीद में खरीदा था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें