Google Messages: अब स्कैमर्स की खैर नहीं, गूगल ने एक साथ पेश किए पांच नए फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Oct 2024 03:01 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय कॉलर्स और कॉन्टैक्ट वेरिफिकेशन से संबंधित फीचर्स भी शामिल हैं। Google का कहना है कि वह इस साल के अंत तक खतरनाक लिंक के बारे में भी यूजर्स को आगाह करेगा।

विज्ञापन
Google Messages Rolls Out Sensitive Content Warning Enhanced Spam Detection and More Features know in hindi
Google Messages - फोटो : google

    विस्तार

    स्पैम और स्कैम को रोकने के लिए दुनिया की तमाम सरकारें और तमाम टेक्नोलॉजी कंपनियां काम कर रही हैं, लेकिन यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब गूगल ने अपने मैसेंजर एप गूगल मैसेज (Google Messages) के लिए कई नए फीचर्स जारी कर रहा है, जिनका उद्देश्य यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर बनाना और उन्हें संदिग्ध कॉल्स और मैसेजेस से बचाना है। इनमें से एक फीचर है पैकेज डिलीवरी और जॉब्स से संबंधित धोखाधड़ी वाले टेक्स्ट्स से सुरक्षा, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल का उपयोग करता है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय कॉलर्स और कॉन्टैक्ट वेरिफिकेशन से संबंधित फीचर्स भी शामिल हैं। Google का कहना है कि वह इस साल के अंत तक खतरनाक लिंक के बारे में भी यूजर्स को आगाह करेगा।

    • बेहतर स्पैम सुरक्षा:Messages एप के बीटा यूजर्स, जिन्होंने स्पैम सिक्योरिटी को ऑन कर रखा है, उन्हें अब एक नया फीचर मिलेगा जो पैकेज डिलीवरी या जॉब्स से संबंधित संभावित धोखाधड़ी वाले टेक्स्ट मैसेज की पहचान कर उन्हें स्पैम फोल्डर में ऑटोमैटिक डाल देगा। यह फीचर ऑन-डिवाइस मशीन लर्निंग (ML) का उपयोग करता है। Google का दावा है कि टेक्स्ट मैसेज तब तक प्राइवेट रहते हैं जब तक उन्हें विशेष रूप से स्पैम के रूप में रिपोर्ट नहीं किया जाता।
    • संभावित खतरनाक लिंक: वर्तमान में Google भारत, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर में एक पायलट चला रहा है, जो अज्ञात सेंडर्स से प्राप्त संभावित खतरनाक लिंक के बारे में यूजर्स को सचेत करता है और उन्हें ब्लॉक करता है। यह फीचर इस साल के अंत में वैश्विक स्तर पर रिलीज किया जाएगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें