WhatsApp Update: आ रहा है शानदार अपडेट, नंबर सेव करने के लिए नहीं होगी मोबाइल की जरूरत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Oct 2024 12:32 PM IST
सार

यूजर्स के पास यह विकल्प मिलेगा कि वह किसी विशेष कॉन्टेक्ट नंबर को सिर्फ WhatsApp पर सेव करना चाहता है या उसे स्मार्टफोन में भी सिंक करना चाहता है।

विज्ञापन
WhatsApp Will Soon Make It Easier to Add or Manage Contacts on Web
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp में फोन नंबर सेव करना शुरू से ही एक बड़ा टास्क रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत वेब वर्जन पर फोन नंबर सेव करने में होती है। आमतौर पर यदि WhatsApp का वेब वर्जन आप इस्तेमाल कर रहे हों और उसी दौरान कोई कॉन्टेक्ट नंबर भेजता है तो फोन से उसे सेव करना होता है लेकिन नए अपडेट के बाद ऐसा नहीं होगा।

    WhatsApp ने एक नए फीचर की घोषणा की है जिसके आने के बाद आप WhatsApp के वेब वर्जन पर भी फोन नंबर सेव कर सकेंगे। WhatsApp ने इसकी जानकारी अफने ब्लॉग में दी है। नया फीचर वेब, विंडोज और लिंक्ड डिवाइस के लिए आएगा।

    विज्ञापन

    एक ब्लॉग पोस्ट में WhatsApp ने बताया कि अभी तक संपर्क जोड़ने का एकमात्र तरीका उन्हें प्राथमिक डिवाइस पर सेव करना या QR कोड स्कैन करना था। आगामी फीचर्स के साथ यूजर्स किसी भी डिवाइस से ऐसा करने में सक्षम होंगे। यह बदलाव सबसे पहले WhatsApp Web और Windows पर पेश किया जाएगा और बाद में अन्य लिंक किए गए डिवाइसेस पर भी उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें