Cloud Storage: क्या है क्लाउड स्टोरेज, क्या हैं इसके फायदे और कैसे करें इस्तेमाल, सबकुछ जानें
सार
क्लाउड स्टोरेज प्लेटफॉर्म आपके डेटा को ऑनलाइन स्टोर करने की सुविधा प्रदान करते हैं, जिससे आप अपने फाइल्स को कहीं भी, किसी भी डिवाइस से एक्सेस कर सकते हैं।
विज्ञापन

विस्तार
क्लाउड स्टोरेज का नाम तो आपने सुना ही होगा। आमतौर पर हम अपने डिजिटल सामान जैसे फोटो, वीडियो और ऑडियो आदि को क्लाउड स्टोरेज में रखते हैं। क्लाउड स्टोरेज का फायदा यह होता है कि आपको किसी फिजिकल स्टोरेज की जरूरत नहीं होती और ना ही डेटा की सिक्योरिटी को लेकर टेंशन रहती है। क्लाउड स्टोरेज प्लेटफॉर्म आपके डेटा को ऑनलाइन स्टोर करने की सुविधा प्रदान करते हैं, जिससे आप अपने फाइल्स को कहीं भी, किसी भी डिवाइस से एक्सेस कर सकते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ प्रमुख क्लाउड स्टोरेज प्लेटफॉर्म और उनके फायदे के बारे में बताएंगे...
Google Drive
- फ्री स्टोरेज: 15 GB
- प्रमुख फीचर्स: गूगल डॉक्स, शीट्स, स्लाइड्स के साथ इंटीग्रेशन, आसान शेयरिंग और कोलैबोरेशन।
- फायदे: गूगल अकाउंट के साथ फ्री में उपलब्ध, फाइल्स को शेयर और एडिट करने में आसानी, सुरक्षित और विश्वसनीय स्टोरेज।
कैसे इस्तेमाल करें:
- गूगल ड्राइव एप डाउनलोड करें या drive.google.com पर जाएं।
- गूगल अकाउंट से लॉगिन करें और फाइल्स अपलोड करें।
- फोल्डर और फाइल्स शेयर करें या साथ में काम करें।
Dropbox
- फ्री स्टोरेज: 2 GB
- प्रमुख फीचर्स: सिंक करने की सुविधा, थर्ड पार्टी एप्स के साथ इंटीग्रेशन, बेहतरीन फाइल ऑर्गनाइजेशन।
- फायदे: सिंपल और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस, मल्टीपल डिवाइसेस पर सिंक करने में सक्षम।
कैसे इस्तेमाल करें:
- Dropbox.com पर जाएं या ऐप इंस्टॉल करें।
- अकाउंट बनाएं और फाइल्स अपलोड करना शुरू करें।
- फाइल्स शेयर करने या दूसरे लोगों के साथ कोलैबोरेट करने की सुविधा।
और पढ़ें...
- WhatsApp: व्हाट्सएप बनने जा रहा स्नैपचैट, आ रहे हैं कई सारे फिल्टर और इफेक्ट्स
- Air Pollution: एक गलती और पैसा बर्बाद, एयर प्यूरीफायर खरीदते समय इन बातों को जरूर चेक करें
- कोई दूसरा तो नहीं कर रहा आपके सिम का इस्तेमाल?
- Diwali 2024: सफाई के लिए खरीदने वाले हैं वैक्यूम क्लीनर? जानें रोबोट या हैंडहेल्ड, कौन होता है बेस्ट