10 करोड़ मासिक एक्टिव यूजर्स वाला भारत का पहला म्युजिक ऐप बना Gaana

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 24 Apr 2019 05:44 PM IST
Gaana becomes first music app to reach 100 million monthly active users
Gaana

    लोकप्रिय मोबाइल म्यूजिक ऐप गाना हर महीने 10 करोड़ एक्टिव यूजर्स वाला भारत का पहला म्यूजिक ऐप बन गया है। हाल ही में Deloitte द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2018 में, भारत में लगभग 15 करोड़ म्युजिक स्ट्रीमिंग यूजर्स थे। गाना को हर महीने 10 करोड़ से अधिक ग्राहक इस्तेमाल करते हैं।

    इस खास मौके पर गाना के सीईओ प्रशांत अग्रवाल ने कहा, 'गाना संगीत के जरिए भारतीयों को एक अलग तरह का अनुभव देता है। 10 करोड़ श्रोता हमारी प्रस्तुतियों को सुनते हैं, यह हमारे लिए सम्मान का विषय है और यह गाना की हैरतअंगेज टीम की कोशिशों का ही प्रमाण है। हम AI से चलने वाले अपने एल्गोरिदम एवं उत्पाद को और बेहतर बनाने की तत्परता से कोशिश करते रहेंगे ताकि हम गाना को भारत भर में अधिक से अधिक मोबाइल यूजर्स तक पहुंचा सके।'

    इस मौके पर गाना ने दो नए फीचर्स भी पेश किए जिनमें वीडियो और आर्टिस्ट डैशबोर्ड सामिल हैं। गाना वीडियो गाना का एक्सक्लूसिव वर्टिकल वीडियो फॉर्मेट है, जिसे मोबाइल के लिए बनाया गया है, और इसे भारत के शीर्ष कलाकारों के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप में बनाया गया है। वहीं आर्टिस्ट डैशबोर्ड कलाकारों के लिए एक सेल्फ-सर्विस डैशबोर्ड है जिससे उन्हें संबंधित जानकारी और विश्लेषण मिल सके कि उनके प्रशंसक गाना पर उनके संगीत को किस प्रकार से सुनते हैं।

    गाना के यूजर्स पर एक नजर

    15% श्रोता महाराष्ट्र से हैं, 12% यूपी से और 10% दिल्ली से हैं

    पिछले साल टियर 2 शहरों में गाना के यूजर्स में वृद्धि सबसे अधिक (96%) थी, जिसके बाद टियर 1 शहर (84%), और उसके बाद टियर 3 शहर (78%) थी।

    गाना ने भारत के बाहर 78% से अधिक विकास दर हासिल की हैं जिसमें सबसे ज्यादा वृद्धि संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और यूएई में हुई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें