Redmi 7 हुआ भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 7,999 रुपये

Xiaomi ने आज यानि 24 अप्रैल को भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें रेडमी 7 और रेडमी वाय3 शामिल हैं। इनमें से रेडमी 7 जहां रेडमी 6 का अपग्रेडेड वर्जन है, वहीं रेडमी वाय3 को रेडमी वाय2 की सफलता के बाद पेश किया गया है। इनमें से रेडमी 7 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में आपको 4000 एमएएच की बैटरी के साथ स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर मिलेगा।

रेडमी 7 की स्पेसिफिकेशन
फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एमआईयूआई 10 मिलेगा। रेडमी 7 में 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा जिसाक रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल होगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 2 जीबी व 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा।

रेडमी 7 का कैमरा
रेडमी 7 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का मिलेगा। दोनों कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट और फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे के साथ एआई ब्यूटी मोड 4.0 भी मिलेगा।