शाओमी ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट LED बल्ब, मोबाइल से कर सकेंगे कंट्रोल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 24 Apr 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Mi LED Smart Bulb Launched in India, Price and all you need to know
Mi LED Smart Bulb

    शाओमी इंडिआ ने आज भारत में रेडमी वाय3 और रेडमी 7 के साथ एमआई स्मार्ट बल्ब लॉन्च किया है। एमआई के इस स्मार्ट बल्ब में वर्चुअल असिस्टेंट अमेजन एलेक्सा और गूगल असिसटेंट दोनों का सपोर्ट मिलेगा। शाओमी के इस स्मार्ट बल्ब में 16 लाख रंग हैं और इसकी लाइफ 11 साल है। इस बल्ब को एमआई होम ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा। इसकी बिक्री जल्द ही कंपनी की वेबसाइट से 26 अप्रैल से क्राउटफंडिंग प्रोग्राम के तहत होगी, हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है।

    Mi LED स्मार्ट बल्ब के फीचर्स

    इस बल्ब की क्षमता 10 वॉट की है। इस बल्ब के साथ होल्डर आपको अलग से खरीदना होगा। बल्ब के सेटअप की बात करें तो इसे एमआई होम ऐप के जरिए कंट्रोल किया जाएगा, हालांकि इस बल्ब के लिए आपको वाई-फाई और बिजली की जरूरत होगी। ऐप के जरिए ही बल्ब के रंग को बदल सकेंगे। साथ ही ऑन और ऑफ भी कर सकेंगे। इस बल्ब में आप यह भी सेट कर सकते हैं कि कितनी देर बाद बल्ब का रंग बलदेगा।

    विज्ञापन
    शाओमी ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट LED बल्ब, मोबाइल से कर सकेंगे कंट्रोल

    बता दें कि इस बल्ब के अलावा शाओमी ने रेडमी वाय3 और रेडमी 7 को भी लॉन्च किया है। इनमें से रेडमी वाय3 जहां रेडमी वाय2 का अपग्रेडेड वर्जन है, वहीं रेडमी वाय7, रेडमी 6 का अपग्रेडेड वर्जन है। इनमें से रेडमी वाय3 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये और रेडमी 7 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें