तो क्या सुशांत सिंह राजपूत का आइडिया था पबजी का विकल्प FAU-G, जानें सच्चाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Sep 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
FAU G was conceptualized by late actor shri sushant singh rajput know the truth
Fearless and United Guards FAU-G - फोटो : twitter/@akshaykumar

    दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की मौत को सोशल मीडिया पर कोई आत्महत्या बता रहा है तो कोई हत्या करार दे रहा है। सुशांत सिंह को लेकर शुरू से ही खबरें रही हैं कि वे एक होनहार युवा थे और विज्ञान के साथ इंजीनियरिंग में उनकी काफी दिलचस्पी थी।

    कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी कि सुशांत एक ऐसे कोरोना एप पर काम कर रहे थे, जिससे मोबाइल में सांस लेकर कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाया जा सकता था। अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पबजी बैन के विकल्प के तौर पर लॉन्च होने वाले मल्टीप्लेयर गेम FAU-G का आइडिया सुशांत सिंह राजपूत का था। आइए जानते हैं इसकी सच्चाई...

    विज्ञापन

    FAU-G को एनकोर (nCORE Games) नाम की कंपनी तैयार कर रही है जो कि बंगलूरू की कंपनी है। एनकोर गेम्स ने सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा है, 'कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि FAU-G गेम का आइडिया दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का है जो कि पूरी तरह से गलत और आधारहीन है। एनकोर की स्थापना 2019 में विशाल गोंडल ने की थी। हम पिछले 20 सालों से गेमिंग इंडस्ट्री में और 25 सालों से प्रोग्रामिंग में हैं। फिलहाल हमलोग FAU-G गेम पर काम कर रहे हैं।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी के बयान में आगे कहा गया है कि विशाल गोंडल ने 1998 में अपनी पहली गेमिंग कंपनी इंडियागेम्स लॉन्च की थी जिसे उन्होंने 2012 में बेच दिया। विशाल गोंडल को भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री का पिता कहा जाता है। FAU:G के सारे कॉपीराइट और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स एनकोर के पास हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें