Airtel ने लॉन्च किए 5 नए ब्रॉडबैंड प्लान्स, 1Gbps तक की हाई स्पीड में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Mon, 07 Sep 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Airtel launches five new broadband plans, users will get unlimited data at speeds up to 1Gbps
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

    Reliance Jio को टक्कर देने के लिए Airtel ने अपने नए ब्रॉडबैंड प्लान्स लॉन्च किए हैं। Airtel Xstream Bundle नाम के तहत लॉन्च हुए इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल करने को मिलेगा। एयरटेल के इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 499 रुपये है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम बंडल में यूजर्स को एक जीबी प्रति सेकंड (1GBPS) तक की हाई स्पीड का अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल करने को मिलेगा। इसके साथ ही ग्राहकों को Airtel Xstream Android 4K TV Box के साथ OTT कंटेंट का फ्री एक्सेस मिलेगा। बता दें कि एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स को लगाने पर साधारण टीवी, स्मार्ट टीवी की तरह काम करने लगेगी।

    सांकेतिक
    सांकेतिक - फोटो : Unsplash

    Reliance Jio को कड़ी टक्कर देने के लिए एयरटेल ने पांच नए ब्रॉडबैंड प्लान्स लॉन्च किए हैं। इनमें 499 रुपये, 799 रुपये, 999 रुपये, 1499 रुपये और 3999 रुपये के प्लान्स शामिल हैं। ग्राहकों को इन प्लान्स में एयरटेल एक्सस्ट्रीम 4K टीवी बॉक्स भी मिलेगी। एयरटेल एक्सस्ट्रीम हाइब्रिड 4K टीवी बॉक्स के लिए ग्राहकों को 1500 रुपये देने होंगे। यह रिफंडेबल सिक्योरिटी शुल्क होगा। यानी बाद में इस बॉक्स को लौटा कर आप 1500 रुपये वापस ले सकते हैं।

    सांकेतिक
    सांकेतिक - फोटो : Unsplash

    इस पैक के लिए ग्राहकों को हर महीने 499 रुपये का शुल्क देना होगा। इस प्लान में 40 MBPS की स्पीड मिलेगी। इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल करने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग करने को मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें