वोडाफोन आइडिया अब हुआ Vi, जानिए नाम के साथ क्या-क्या बदला

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने अपने नए नाम वोडाफोन आइडिया (VI) का एलान कर दिया है। साथ ही कंपनी ने अपनी पंचलाइन को भी बदलकर टूगेदर फॉर टुमौरो (Together For Tomorrow) कर दिया है। बता दें कि साल 2018 में वोडाफोन आइडिया का विलय हुआ था और तब से एक कंपनी होने के बाद भी वोडाफोन और आइडिया के अलग-अलग नाम से कारोबार चल रहा था। तो आइए जानते हैं नाम बदलने के साथ ही प्लान और कस्टमर केयर नंबर आदि को लेकर कोई बदलाव हुआ है या नहीं...

नाम बदलने के साथ ही वोडाफोन आइडिया और आइडिया की वेबसाइट का डोमेन अब https://www.myvi.in/ हो गया है। दोनों कंपनियों की वेबसाइट एक ही होने को लेकर अमर उजाला ने 25 जून 2020 को अपने पाठकों को जानकारी दी थी, वहीं अब कंपनी ने इस पर मुहर लगा दिया है।

कंपनी ने नाम बदलने के बाद प्लान आदि को लेकर कुछ खास बदलाव नहीं किए हैं। अब यदि आपको वोडाफोन या आइडिया का कोई रिचार्ज करना है तो आपकोhttps://www.myvi.in/पर ही जाना होगा या फिर गूगल प्ले-स्टोर या एपल एप स्टोर से myvi एप डाउनलोड करना होगा, हालांकि नए नाम से यह एप फिलहाल स्टोर पर मौजूद नहीं है।
- Vodafone Idea News: बदल गया Vodafone idea का नाम अब Vi के नाम से जानी जाएगी कंपनी
- जेब ढीली करने के लिए रहें तैयार, जल्द महंगे हो सकते हैं वोडाफोन इंडिया के प्लान!
- Google Search Trends: रोज आ रहे कोरोना के हजारों केस, लेकिन भारतीय सर्च कर रहे Pakistan vs England
- डुअल सेल्फी कैमरे वाले Oppo F17 Pro की बिक्री भारत में शुरू, जानें फीचर्स