WWDC 2025: आज है एपल का मेगा इवेंट, कैसे देखें लाइव इवेंट, क्या-क्या हो सकता है लॉन्च, सब जानें
इस बार WWDC का मुख्य फोकस एपल के ऑपरेटिंग सिस्टम्स जैसे iOS, iPadOS, macOS, watchOS, visionOS और tvOS के अगले वर्जन पर रहेगा। नए हार्डवेयर की घोषणा की संभावना कम है, लेकिन एपल Apple Intelligence पहल के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकता है।

विस्तार
एपल की बहुप्रतीक्षित सालाना इवेंट WWDC 2025 (वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस) आज यानी 9 जून से शुरू हो रही है। पांच दिनों तक चलने वाले इस टेक इवेंट की शुरुआत एपल के सीईओ टिम कुक द्वारा कीनोट एड्रेस से होगी। इवेंट का आयोजन एपल पार्क, क्यूपरटिनो (कैलिफोर्निया) में हो रहा है।
लाइव कैसे देखें WWDC 2025 की कीनोट?
एपल का कीनोट एड्रेस भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे (10:00 am PT) शुरू होगा। इसे एपल की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, Apple Developer App और Apple TV App पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
क्या होगा WWDC 2025 में खास?
इस बार WWDC का मुख्य फोकस एपल के ऑपरेटिंग सिस्टम्स जैसे iOS, iPadOS, macOS, watchOS, visionOS और tvOS के अगले वर्जन पर रहेगा। नए हार्डवेयर की घोषणा की संभावना कम है, लेकिन एपल Apple Intelligence पहल के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी AI के क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों की बराबरी करने की कोशिश में है।
डेवलपर्स के लिए सुनहरा मौका
WWDC 2025 में डेवलपर्स के लिए 100 से ज्यादा तकनीकी सेशन रखे गए हैं, जिसमें एपल के विशेषज्ञ नवीनतम तकनीकों और टूल्स पर जानकारी साझा करेंगे। एपल डेवेलपर प्रोग्राम और एंटरप्राइज़ प्रोग्राम के सदस्य ऑनलाइन ग्रुप लैब्स और वन-ऑन-वन अपॉइंटमेंट्स के माध्यम से एक्सपर्ट्स से जुड़ सकते हैं।
स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज के विजेताओं का सम्मान
हर साल की तरह इस बार भी Swift Student Challenge के 50 विजेताओं को एपल हेडक्वार्टर में तीन दिन के स्पेशल एक्सपीरियंस का मौका मिलेगा। इन विजेताओं को उनकी असाधारण तकनीकी प्रस्तुतियों के लिए चुना गया है
- Instagram या Youtube, कहां से होती है मोटी कमाई
- OpenAI का दावा: फर्जी खबर बनाने के लिए चीन कर रहा ChatGPT का इस्तेमाल, कंपनी ने बैन किए कई अकाउंट्स
- India Pak Conflict: फ्रांस ने खोली पाकिस्तान और चीन की पोल, कहा- राफेल को लेकर दोनों देश चला रहे फर्जी अभियान
- Google Pixel 10: गिंबल जैसी वीडियो स्टेबिलाइजेशन के साथ आने वाला है बड़ा कैमरा अपग्रेड, कलर वेरिएंट्स भी लीक