Covid 19 Vaccine Registration: 18+ के रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार ने बताया नया समय, फूटा लोगों का गुस्सा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Apr 2021 10:54 AM IST
सार

आरोग्य सेतु ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि कोविन, आरोग्य सेतु और उमंग एप तीनों प्लेटफॉर्म से शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।

विज्ञापन
covid 19 vaccine registration for 18 to begin: covid 19 vaccine registration on aarogya setu cowin umang app
कोविड 19 टीका - फोटो : PTI

    विस्तार

    एक मई से 18 साल और इससे अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगने वाला है लेकिन जिस आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन होना है, वह अभी तक अपडेट ही नहीं हुआ है। आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन करने पर अभी भी यही मैसेज मिल रहा है कि फिलहाल केवल वही लोग टीकाकरण करा सकते हैं जिनकी उम्र 45 साल और उससे अधिक है। यही हाल Cowin पोर्टल और उमंग एप की भी है। ऐसे में 18 साल और इससे अधिक उम्र वाले लोग रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान हैं।

    आज से शुरू होने वाला था रजिस्ट्रेशन

    पहले बताया गया था कि 28 अप्रैल से कोविन, आरोग्य सेतु और उमंग एप तीनों प्लेटफॉर्म पर 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा लेकिन अब जब रजिस्ट्रेशन के लोग परेशान हो रहे हैं तो आरोग्य सेतु का बयान आया है कि रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल को शाम 4 बजे से होगा। आरोग्य सेतु ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि कोविन, आरोग्य सेतु और उमंग एप तीनों प्लेटफॉर्म से शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।

    विज्ञापन
    Covid 19 Vaccine Registration: 18+ के रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार ने बताया नया समय, फूटा लोगों का गुस्सा

    इस तरह के इंतजाम से नाराज लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। ट्विटर पर #AarogyaSetu ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सरकार से सवाल कर रहे हैं कि जब 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन होना था तो अभी तक क्यों नहीं शुरू हुआ और अब शाम 4 बजे का समय क्यों दिया जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें