Coronavirus: Youtube यूजर्स के लिए खुशखबरी, मुफ्त में देख सकेंगे ये प्रीमियम शोज

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब (Youtube) ने लॉकडाउन के दौरान मुफ्त में प्रीमियम कंटेंट उपलब्ध कराने का एलान किया है। अब यूजर्स यूट्यूब के Escape the Night और Matpat's Game Lab जैसे शोज फ्री में देख सकेंगे। इससे पहले यह प्रीमियम कंटेंट उन यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाता था, जिनके पास यूट्यूब प्रीमियम की सब्सक्रिप्शन होती थी। आपको बता दें कि यूजर्स को यूट्यूब की प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए हर महीने 129 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
Escape the Night, Matpat's Game Lab, Step Up: High Water, Impulse, Sherwood, Sideswiped, The Sidemen Show, Foursome, Me and My Grandma, F2 Finding Football, Overthinking with Kat & June, The Fake Show
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने यूट्यूब से पहले बच्चों के लिए 50 से ज्यादा टीवी शो, फिल्म और नर्सरी राइम को मुफ्त में उपलब्ध कराया था। इसमें Peppa Pig, Inspector, Chingum, Kalari Kids, Chhota Bheem, Super Bheem, The Stinky & Dirty Show, Just Add Magic और The Dangerous Book जैसे शोज शामिल हैं।
टिकटॉक की भारत में लोकप्रियता को लेकर शायद ही आपको बताने की जरूरत है। कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन होने के बाद टिकटॉक की डाउनलोडिंग में बंपर इजाफा हुआ है। इसी बीच खबर है कि यूट्यूब, टिकटॉक की टक्कर में शॉर्ट वीडियो मोबाइल एप लॉन्च करने वाला है। द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूब एक शॉर्ट वीडियो एप पर काम कर रहा है जिसका नाम Shorts है और इस एप का सीधा मुकाबला टिकटॉक से होगा। शॉर्ट्स एप टिकटॉक के मुकाबले बेहतर हो सकता है। साथ ही Shorts एप में यूजर्स को टिकटॉक के मुकाबले ज्यादा वीडियो और म्यूजिक मिलेंगे, क्योंकि यूट्यूब के पास पहले से ही अरबों म्यूजिक का लाइसेंस है। हालांकि इस एप की लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई खबर नहीं है।