Covid 19: WhatsApp का बड़ा फैसला, मैसेज फॉरवर्डिंग पर लगाई लगाम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Apr 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Reduces Forward Message Limit to One Chat at Time to Curb Fake News during coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

    व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर फैलाए जा रहे अफवाह को लेकर व्हाट्सएप ने बड़ा फैसला लिया है। व्हाट्सएप ने मैसेज फॉरवर्डिंग को सीमित कर दिया है। व्हाट्सएप यूजर्स अब किसी मैसेज को एक बार में ही सिर्फ एक ही यूजर को फॉरवर्ड कर सकेंगे। इससे पहले किसी मैसेज को एक बार में पांच लोगों को फॉरवर्ड करने की सुविधा थी, हालाकि यह फीचर एक अपडेट के बाद ही एक्टिव होगा।

    दरअसल कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की फर्जी खबरें शेयर की जा रही हैं जो कि ट्विटर, गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों के लिए चुनौती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप ने मैसेज फॉरवर्डिंग की नई सीमा तय की जिसके मुताबिक आप किसी मैसेज को एक बार में सिर्फ एक ही आदमी को फॉरवर्ड कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    इससे पहले फेसबुक ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए इस तरह का फैसला लिया है। वहीं गूगल भी फर्जी खबरों को फ्लैग कर रहा है। इसके अलावा माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर भी फर्जी खबरों को रोकने के लिए फिल्टर कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें