ChatGPT: चैटजीपीटी ने रोलआउट किया कनेक्ट एप्स फीचर, इन यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Fri, 17 May 2024 11:59 AM IST
सार

चैटजीपीटी ने एक कमाल का फीचर रोलआउट कर दिया है। कनेक्ट एप्स फीचर से यूजर्स को काफी बड़ा लाभ होगा। हालांकि, इस फीचर को लिमिटेड यूजर्स के लिए उतारा गया है। इस फीचर से यूजर्स का काम आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
ChatGPT rolling out connect apps feature with google drive integration
ChatGPT - फोटो : Freepik

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई की दुनिया में जब से चैटजीपीटी ने कदम रखा है, तभी से हर कोई इसका दीवाना हो गया है। चैटजीपीटी ने हाल ही में अपने कई नए फीचर्स को पेश किया था। इसमें जीपीटी-4o मॉडल और कई अन्य अपडेट शामिल है। ऐसे में चैचजीपीटी का नया फीचर कनेक्ट एप्स जो कि गूगल ड्राइव और माइक्रोसॉफ्ट वन ड्राइव के साथ जोड़ा गया है। ये फीचर अभी तक आधिकारिक तौर पर पेश नहीं किया गया है, मगर कुछ यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। आगे जानें इस फीचर की जानकारी।

    कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कनेक्ट एप्स फीचर को कुछ यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। इस नए फीचर का फायदा चैटजीपीटी एंटरप्राइजिस या बिजनेस यूजर्स को मिलेगा। यूजर्स को कनेक्ट एप्स में गूगल ड्राइव और माइक्रोसॉफ्ट वन ड्राइव का इंटीग्रेशन मिलेगा। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स चैटजीपीटी में क्लाउड फाइल्स का भी एक्सेस ले सकेंगे। फिलहाल ओपनएआई की तरफ से इस बारे में कुछ भी औपचारिक तौर पर नहीं कहा गया है।

    विज्ञापन

    चैटजीपीटी क्लाउड इंटीग्रेशन सर्विस के जरिए चैटजीपीटी दस्तावेजों, स्प्रेडशीट, स्लाइड्स और अन्य दस्तावेजों का एनालिसिस कर सकता है। साथ ही यूजर्स को समराज्ड का भी विकल्प मिलेगा। इस फीचर के जरिए यूजर्स आसानी से किसी दस्तावेज को चुनकर उससे जुड़े सवाल भी पूछ सकते हैं। इससे पहले यूजर्स को कॉपी और पेस्ट का ऑप्शन मिलता था, हालांकि, अब यूजर्स सीधे तौर पर किसी भी फाइल को सेलेक्ट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें