गूगल का नया सिस्टम फेक एप्स और मैलवेयर से बचाएगा

अमर उजाला

Thu, 16 May 2024

Image Credit : Freepik

गूगल एंड्रॉयड यूजर्स की सेफ्टी के लिए लगातार काम कर रहा है। यूजर्स को मैलवेयर और फेक एप्स से बचाने के लिए गूगल एक नए सिस्टम पर काम कर रहा है। 

Image Credit : Freepik

गूगल की लाइव थ्रेट डिटेक्शन सर्विस फोन में मौजूद एप्स के व्यवहार पर नजर रखेगी। साथ ही एप्स द्वारा मांगी गई संवेदनशील परमिशन पर भी बारीकी से नजर रखी जाएगी। 

Image Credit : Freepik

गूगल लाइव थ्रेट डिटेक्शन सर्विस फीचर के तहत गूगल प्ले प्रोटेक्ट को एप के अनुचित व्यवहार की रिपोर्ट गूगल रिव्यू के लिए भेजी जाएगी। 

Image Credit : Freepik

गूगल की लाइव थ्रेट डिटेक्शन सर्विस यूजर्स को चेतावनी देगी। साथ ही गैर जरूरी लगने पर फोन से एप को डिलीट करने की सलाह देगी। 

Image Credit : Freepik

गूगल की ये सर्विस यूजर्स के डेटा को स्टोर और शेयर किए बिना यूजर्स की प्राइवेसी पर काम करेगी। 

Image Credit : Freepik

गूगल इस फीचर को पिक्सल फोन में साल के अंत तक दे सकता है। वहीं, थोड़े समय बाद अन्य स्मार्टफोन में भी इस सर्विस को दिया जाएगा। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More