18W की फास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ Oppo A53, कीमत 14,000 रुपये से कम

Oppo A53 2020 भारत में लॉन्च हो गया है। यह मौजूदा Oppo A53 का लेटेस्ट वर्जन है, जिसे कंपनी ने साल 2015 में लॉन्च किया था। Oppo ने अपने इस नए स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा, 90Hz डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 18W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस किया है। कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Realme 6, Samsung Galaxy M31 और Redmi Note 9 Pro जैसे स्मार्टफोन से है।

Oppo A53 2020 की कीमत
Oppo A53 2020 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है। वहीं, इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,490 रुपये है। यह स्मार्टफोन इलेक्ट्रिक ब्लैक, फेरी व्हाइट और फैंसी ब्लू कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की भारत में मंगलवार दोपहर 3 बजे से बिक्री शुरू हो गई है।

डिस्प्ले
Oppo A53 2020 में 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्कीन का रेजोल्यूशन 720x1,600 पिक्सल्स है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेज 90Hz है।प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo A53 2020 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगल 460 SoC का प्रोसेसर दिया है। यह स्मार्टफोन Android 10 के साथ ColorOS 7.2 पर काम करता है।रैम और स्टोरेज
यह स्मार्टफोन 4GB/64GB और 6GB/128GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। ग्राहक इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
- सिंगापुर में बन कर तैयार हुआ पानी पर तैरने वाला दुनिया का पहला Apple Store, देखने वाले हो रहे हैरान
- भारतीय वायु सेना ने लॉन्च किया My IAF एप, नौकरी से वेतन तक की मिनटों में मिलेगी जानकारी
- खुशखबरी! Apple ने भारत में शुरू किया नए iPhone SE का प्रोडक्शन, जल्द कम हो सकती हैं कीमतें
- Apple अपने इन तीन iPhones की जल्द बंद कर सकता है बिक्री, खरीदने से पहले पढ़ लें खबर