मुंबई में खुला गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म का पहला डाटा सेंटर

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Nov 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Google First Cloud Platform region goes live in Mumbai
Google Cloud Platform

    गूगल का भारत में पहला डाटा सेंटर मुंबई में लाइव हो गया है।

    गूगल के इस डाटा सेंटर से भारतीय यूजर्स को स्टोरेज, स्पीड, क्लाउड सर्विस और नेटवर्क सर्विसेज जैसी कई सुविधाएं मिलेगी। साथ ही इन सर्विसेज के लिए यूजर्स अब रुपये में पेमेंट कर सकेंगे। इससे पहले डॉलर में पेमेंट करना होता था।

    विज्ञापन

    इसके अलावा भारत में गूगल के जी-शूट यूजर्स को ​होस्टिंग, डाटा एनालिटिक्स, स्टोरेज, नेटवर्किंग, डाटा ट्रांसफर, मशीन लर्निंग जैसी सुविधाएं पहले से बेहतर और फास्ट मिलेंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Nokia 2 Vs RedMi 4A vs RedMi 4: जानें किस फोन में है कितना दम ?

    डाटा सेंटर के लॉन्चिंग के मौके पर गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म के प्रोडक्ट मैनेजर डेव स्टिवर (Dave Stiver ) ने कहा, 'भारत में अपना पहला गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म शुरू की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। अब हम इंडिया के अपने यूजर्स को पहले से बेहतर सेवाएं दे पाएंगे'।

    उन्होंने आगे कहा कि इस सेंटर की मदद से सिंगापुर सेंटर के मुकाबले चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और मुंबई के यूजर्स को 20-90% बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बता दें कि गूगल का नया मुंबई सेंटर सिंगापुर, ताइवान, सिडनी और टोक्यो को एशिया पैसिफिक क्षेत्र से जोड़ता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें