Nokia 2 Vs RedMi 4A vs RedMi 4: जानें किस फोन में है कितना दम ?

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 31 Oct 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
Nokia 2 Vs RedMi 4A vs RedMi 4, Which is the killer smartphone
Nokia 2 Vs RedMi 4A vs RedMi 4

    HMD ग्लोबल ने आज भारत में एंट्री लेवल स्मार्टफोन नोकिया 2 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की ग्लोबली कीमत 99 डॉलर है। भारत में इसकी कीमत करीब 7,463 रुपये के आसपास होगी। तो आइए देखते हैं नोकिया 2, रेडमी 4ए और रेडमी 4 के सामने कहां तक खड़ा होता है?

    Nokia 2
    Nokia 2

    Nokia 2

    सबसे पहले नोकिया 2 की बात करें तो इसमें 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 4100mAh की बैटरी, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन, एल्यूमिनियम बॉडी, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, एंड्रॉयड 7.1.1, स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर, 1.2GHz का 1GB रैम, 8 जीबी स्टोरेज, डुअल सिम (4G VoLTE) है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।

    Redmi 4
    Redmi 4

    RedMi 4

    इस फोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, डुअल हाइब्रिड सिम (4G LTE), 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह फोन 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन के कीमत 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें